KBP Times

Jobs: RBI में नौकरी का मौका, असिस्टेंट भर्ती के 650 पदों पर वैकेंसी

RBI VACANCY

RBI- युवाओं के लिए सुनहरा मौका अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 650 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। RBI देश का केंद्रीय बैंक है और यहां नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। असिस्टेंट का पद बैंकिंग सेक्टर में एक मजबूत और सुरक्षित करियर की शुरुआत माना जाता है। इस भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इसमें अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और भविष्य की स्थिरता तीनों मिलती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

650 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द करे

इस बार RBI ने कुल 650 असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने की संभावना रहती है। जल्द ही प्रीलिम्स परीक्षा की संभावित तारीखों की घोषणा भी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी समय पर शुरू कर सकें।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

RBI असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केवल ग्रेजुएशन पास होना ही पर्याप्त है। इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रहा है। चयन प्रक्रिया के दौरान भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के माध्यम से इस भाषा की जांच की जाएगी। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी, एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के अनुसार की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा। होमपेज पर Opportunities@RBI सेक्शन में जाकर Current Vacancies पर क्लिक करें। इसके बाद “Recruitment for the post of Assistant – 2026” लिंक को खोलें और New Registration पर जाकर अपनी बेसिक जानकारी भरें। इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें : बिना इंटरनेट चलेगा देसी AI, फास्ट और पूरी तरह प्राइवेट टेक्नोलॉजी का दावा

कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं?

12वें द्विपक्षीय समझौते के बाद RBI असिस्टेंट की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की गई है। अब इस पद पर बेसिक पे करीब 29,000 रुपये प्रति माह होगी। ग्रॉस सैलरी लगभग 58,514 रुपये (बिना HRA) और इन-हैंड सैलरी करीब 50,000 से 54,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। इसके अलावा RBI अपने कर्मचारियों को कई आकर्षक सुविधाएं भी देता है। इसमें HRA (अगर बैंक क्वार्टर में नहीं रहते हैं तो बेसिक का 15 प्रतिशत), महंगाई भत्ता (DA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, न्यूजपेपर और बुक अलाउंस, ब्रीफकेस और फर्निशिंग अलाउंस शामिल हैं। कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए मेडिकल सुविधा दी जाती है। हर दो साल में Leave Fare Concession (LFC) के तहत यात्रा भत्ता भी मिलता है।

यह भी देखें : जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी क्यों नहीं? हाईकोर्ट के बाहर वकीलों का धरना

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2