PM Modi in Metro : पीएम मोदी 13 साल बाद शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स पहुंचे। एसअसरसीसी कॉलेज तक पीएम मेट्रो का सफर करके कॉलेज पहुंचे। मेट्रो ट्रेन में पीएम मोदी ने बच्चों और लोगों से भी बातचीत की। कॉलेज के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी दौरान पीएम जेनर्- को संबोधित करेंगे। समारोह की शुरुआत में पीएम ने 100 रुपए का सिक्का जारी किया। इसी साल अप्रैल में वे डाक टिकट भी जारी कर चुके हैं। पीएम इससे पहले 2013 में श्रीराम कॉलेज का दौरा कर चुके हैं। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्रीथे।


