KBP Times

राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर – जानें कब तक आएगा रिजल्ट!

RBSE 10th Result 2026: जानें कब तक आएगा रिजल्ट!
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चलीं, और अब मूल्यांकन का कार्य तेज गति से चल रहा है। छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि बोर्ड ने इस बार परिणाम  मार्च 2026 तक घोषित करने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी पहले है।बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है, जिसमें पूरे राज्य से 30,000 से अधिक शिक्षक लगाए गए हैं। इस बड़ी टीम की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तय समय से पहले पूरी होने की उम्मीद है।इस बार पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए बोर्ड ने डिजिटल अंक प्रविष्टि  सिस्टम अपनाया है। परीक्षक कॉपी जांचते ही अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर रहे हैं, जिससे रिजल्ट तैयार करने में लगने वाला अतिरिक्त समय बच रहा है। साथ ही, संवेदनशील केंद्रों की कॉपियों की रैंडम री-चेकिंग भी की जा रही है ताकि नतीजे पूरी तरह निष्पक्ष और सटीक हों।

इस बार मार्च में रिजल्ट

  • आमतौर पर RBSE 10वीं का रिजल्ट मई-जून में आता था, लेकिन इस बार 20मार्च तक आने से छात्रों को आगे की पढ़ाई, स्ट्रीम चयन और एडमिशन की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
  • लाखों परीक्षार्थियों (लगभग 10 लाख से अधिक) को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे तनाव भी कम होगा।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • मुख्य वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • अन्य: rajresults.nic.in

रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर तैयार रखें। स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं।RBSE की यह पहल छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि होते ही बोर्ड द्वारा अपडेट जारी किया जाएगा। छात्र नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2