KBP Times

Post Matric स्कॉलरशिप योजना की Last Date आखिरी तारीख बढ़ी

post Matric Scholarship

Rajasthan Education : उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा कर अब 28 फरवरी तक कर दी है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की पहले आखिरी तारीख 31 जनवरी तक थी. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार की मंशा आधिकाधिक पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप की सुविधा प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि जो छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन करें.

क्यों बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए छात्रवृति पोर्टल पर राजकीय (नवीन) या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन या नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठयक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अपडेट करने, राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा पेपरलैस ऑनलाईन आवेदन पंजीकरण कर आवदेन करने के लिए तिथि बढ़ाई गई है.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

मंत्री ने बताया कि उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना से संबंधित शिक्षण संस्थाओं के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन या नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनाएं अपडेट करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी. उन्होंने कहा शिक्षण संस्थाएं अपनी संस्था से संबंधित सूचनाएं एवं दस्तावेजों की निर्धारित स्थान एवं निर्देशानुसार पूर्ति करना सुनिश्चित करें. सूचना सबमिट करने से पूर्व विशेष रूप से जांच लें कि सभी सूचना पूर्ण एवं सही भरी जाए. आवश्यक दस्तावेज एवं फीस की सूचना भी सही रूप में दर्ज करें.

यह भी पढ़ें : क्या हैं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव Technologies ?

पात्र लोग कर सकते हैं आवेदन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी निर्धारित की गई थी, अब विद्यार्थी 28 फरवरी तक एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन कर सकेंगे. साथ ही संस्था द्वारा भी अपनी सूचनाएं पोर्टल पर 28 फरवरी तक अपडेट की जा सकेगी.

यह भी देखें : जयपुर के लोहामंडी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर तो भड़के लोग, बोले- डिप्टी सीएम के…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2