KBP Times

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Railway Jobs

Railway Job : रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी के कुल 22 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती के लिए परीक्षा होगी। आरआरबी की ओर से आज यानी 24 जुलाई को आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।

RRB Group D Exam City : इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

आरआरबी ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर RRB Group D Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें। लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

ग्रुप-डी के कुल 22,195 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पॉइंट्समैन बी के कुल 5053 पद, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के कुल 597 पद, असिस्टेंट (ब्रिज) के कुल 600 पद, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के कुल 11032 पद, असिस्टेंट पी-वे के कुल 300 पद, असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू के कुल 1000 पद, असिस्टेंट टीआरडी के 800 पद, असिस्टेंट एस एंड टी के कुल 1509 पद, असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) के कुल 200 पद, असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) के कुल 604 पद और असिस्टेंट टीएल और एसी के कुल 500 पद आरक्षित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें – छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

यह भी देखें –राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ KBP Times का Exclusive Interview

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

2

2