KBP Times

LOTUS कार्यक्रम में चयनित भारतीय युवाओं को जापान में शोध करने का अवसर

LOTUS program provide research opportunities

LOTUS : भारतीय युवाओं के लिए विदेश में शोध करने का सपना अब वास्तविक बन गया है। जापान ने भारतीय युवाओं के लिए एक बड़ा दरवाजा खोल दिया है। LOTUS कार्यक्रम के तहत चयनित भारतीय छात्रों को जापान के विश्वविद्यालय और शोध संस्थानों में उन्नत शोध करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में छात्रों का मार्गदर्शन भारतीय और जापानी दोनो संस्थानों के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम दीर्घकालिक शैक्षणिक साझेदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ नवाचार एवं वैज्ञानिक रिसर्च को भी प्रोत्साहित करेगा। इस बार करीब 1,000 भारतीय Master’s, PhD छात्र और युवा वैज्ञानिक जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज में जाकर फ्री में रिसर्च कर सकेंगे।

यह है कार्यक्रम

जापान सरकार की संस्था JST (Japan Science and Technology Agency) एक खास प्रोग्राम चलाती है। इस प्रोग्राम का नाम LOTUS है। सीधे शब्दों में कहें तो यह भारत और जापान के बीच युवा वैज्ञानिकों का ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें भारतीय छात्र जापान जाकर रिसर्च करते हैं। LOTUS प्रोग्राम दोनों देशों के बीच वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने की एक रणनीतिक कोशिश है। इसके तहत FY2024 में सिर्फ 55 छात्र थे, FY2025 में 300 हुए और अब FY2026 में 1,000 छात्रों का लक्ष्य रखा गया है। छात्रों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोतरी बताती है कि दोनों देश इस कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इसमें वो छात्र और रिसर्चर आवेदन कर सकते हैं जो किसी भारतीय यूनिवर्सिटी या संस्था से जुड़े हैं और जिनकी उम्र 40 साल से कम है। Master’s के छात्र, PhD स्कॉलर और Postdoctoral Researchers ये तीनों इसके लिए योग्य हैं। इस प्रोग्राम की सबसे जरूरी बात यह है कि छात्र खुद इसमें आवेदन नहीं कर सकते। उन्हें जापान की किसी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर (PI-Principal Investigator) से संपर्क करने की जरूरत होगी, जो उन्हें invite करें और उनकी तरफ से JST को आवेदन करें।

LOTUS आवेदन की आखिरी तारीख कब है?

आवेदन प्रक्रिया 9 जून, 2026 (दोपहर 12:00 बजे जापानी मानक समय) तक खुली रहेगी। इसके बाद जून से अगस्त के बीच चयन प्रक्रिया होगी और अगस्त के अंत तक नतीजे आने की उम्मीद है। चुने गए छात्र अक्टूबर 2026 से जापान में अपनी रिसर्च शुरू कर सकेंगे।

इस प्रोग्राम के विषय और पार्ट
LOTUS प्रोग्राम साइंस फील्ड्स पर केंद्रित है, जिसके तहत कई विषयों पर शोध करने का मौका मिलेगा।

AI और रोबोटिक्स
बायोटेक्नोलॉजी
एनर्जी
मटेरियल्स साइंस
क्वांटम टेक्नोलॉजी
सेमीकंडक्टर
नेटवर्क और टेलीकम्युनिकेशन

इस प्रोग्राम को दो विशेष भागों में बांटा गया है। पहला है LOTUS Basic यह उन छात्रों के लिए है, जो 12 महीने तक जापान में रहकर रिसर्च करना चाहते हैं। इसमें रहने का खर्च और कुछ यात्रा खर्च मिलता है। दूसरा है LOTUS-ASPIRE यह नया और ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला है, इसमें 3 साल तक जापान में रहकर गहरी रिसर्च की जा सकती है। इसमें रहने के खर्च के साथ-साथ रिसर्च फंड भी मिलता है। यह ट्रैक उन छात्रों के लिए है जो सिर्फ एक्सपोजर नहीं बल्कि ठोस रिसर्च परिणाम देना चाहते हैं। यह प्रोग्राम जापान की world-class रिसर्च लैब्स में काम करने का अनुभव, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों से नेटवर्किंग और जापान में नौकरी या इंटर्नशिप के रास्ते भी खुल सकते हैं। यानी यह एक रिसर्च स्टे से कहीं ज्यादा एक करियर की शुरुआत हो सकती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2