KBP Times

KVS स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026, 987 पदों पर जल्द शुरू होगा आवेदन

KVS

KVS: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने नई स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026 का शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 987 पद भरे जाएंगे। इसमें 493 TGT (Trained Graduate Teacher) और 494 PRT (Primary Teacher) के पद शामिल हैं। भर्ती कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में की जाएगी।

भर्ती किस राज्य में होगी

KVS ने स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती निम्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करने का ऐलान किया है: उत्तर प्रदेश, गुजरात, दमन और दीव, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, पुदुचेरी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, नागालैंड, केरल। आवेदन प्रक्रिया की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि फरवरी 2026 से आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

पात्रता और योग्यता

PRT के लिए:

.12वीं पास होना चाहिए (कम से कम 50% नंबरों के साथ)
.स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है
.उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए
.CBSE द्वारा आयोजित CTET पेपर-I पास होना अनिवार्य है

TGT के लिए:

.ग्रेजुएट और B.Ed पास होना चाहिए (50% नंबरों के साथ)
.स्पेशल एजुकेशन में 1 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है
.उम्र 35 साल तक हो सकती है
.CTET पेपर-II पास होना जरूरी है
.भारतीय पुनर्वास परिषद में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क