KBP Times

रेलवे में नौकरी का अवसर, उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर मांगे आवेदन

job in railway

Job in Railway : सरकारी नौकरीयों में कई लोग रेलवे की नौकरी को सबसे सुरक्षित और अच्छी नौकरी मानते हैं। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका उत्तर मध्य रेलवे ने दिया है। रेलवे भर्ती सेल यानी आरआरसी प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 1853 खाली पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई, 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अगस्त, 2026 तय की गई है।

योग्यताऔर आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI या NCVT का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो 7 जुलाई, 2026 के आधार पर अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन

इस भर्ती की खासियत यह है कि अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और सीधा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को एक साल की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले RRC की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org.in पर जाएं।
-होमपेज पर दिए गए क्विक लिंक्स सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस वाले लिंक पर क्लिक करें।
-अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
-इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत शैक्षणिक और आधार कार्ड जैसी जरूरी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
-अपने सभी आवश्यक दस्तावेज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
-अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-अंत में फॉर्म को अच्छी तरह चेक करके सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें : अग्निवीरों का पहला बैच अक्टूबर 2026 को होगा पूरा, 4 साल बाद क्या मिलेंगी सुविधाएं ?

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2