KBP Times

फ्रेशर्स के लिए बढ़िया जॉब पाने का मौका, BEL में डिप्टी इंजीनियर पद पर मांगे आवेदन

education

Job for freshers: इंजीनियर क्षेत्र के फ्रेशर कैंडिडेट्स जो अच्छी जॉब पाना चाहते हैं तो उनके लिए रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी में नौकरी लेने का शानदार मौका है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में डिप्टी इंजीनियर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी इच्छुक हैं वो फॉर्म भर सकते हैं। महीने का शुरुआती वेतन भी बढ़िया मिलेगा।

BEL डिप्टी इंजीनियर भर्ती 2026 की डिटेल्स

भर्ती निकाय भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
पद का नाम डिप्टी इंजीनियर
पदों की संख्या 35
विज्ञापन संख्या 383/FTE/CS/REC/2026
ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 11 मार्च 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026
आयुसीमा 28 वर्ष तक
सैलरी 40,000-3%-1,40,000/- प्रति माहत तक। इसके अलावा मूल वेतन, मंहगाई भत्ता, मकान किराया, भत्ता, मेडिकल आदि की सुविधाएं पारिश्रमिक पैकेज के तहत मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार
नियुक्ति की अवधि 5 वर्षों के लिए होगी। जिसे कंपनी की आवश्यक्ता के आधार पर 2 वर्ष आगे बढ़ाया जा सकता है।
भर्ती का नोटिफिकेशन ​ BEL Deputy Manager Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन करने का लिंक BEL Deputy Manager Vacancy 2026 Apply Online

BEL डिप्टी मैनेजर के लिए योग्यता क्या चाहिए?

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक/बीएससी की डिग्री सिविल इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर तथा हॉर्टिकल्चर में एमएससी में किया हो। सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों ने प्रथम श्रेणी और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स ने पास क्लास से डिग्री पूरी की हो।
अनुभव: शैक्षिक योग्यता के अलावा अन्य किसी तरह का अनुभव नहीं मांगा गया है। ऐसे में फ्रेशर्स कैंडिडेट्स जिनके पास काम का एक्सपीरियंस नहीं है वो भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।
आयुसीमा: 1 मार्च 2026 तक सामान्य/अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिकतम उम्र में ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : जल्द जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं का Result, Update..

BEL भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?

योग्यता संबंधित शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी बीईएल पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jobapply.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की डिटेल भरें।
इसके बाद लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से फिर से वेबसाइट पर लॉगइन करें।
एप्लिकेशन फॉर्म में ऑनलाइन अलग-अलग बॉक्स नजर आएंगे। जिस बॉक्स में जो जानकारी नजर आती है, आप उसमें ध्यान से अपनी डिटेल भरते जाएं। सभी डिटेल्स आपके ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स के मुताबिक होनी चाहिए। अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके मांगे गए साइज में अपलोड करें।
एप्लिकेशन फीस अपनी कैटेगिरी के मुताबिक भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
डिप्टी इंजीनियर के पदों पर 400 रुपये आवेदन शुल्क के साथ 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को फीस से छूट मिलेगी।

यह भी देखें : “मुझे लोगों ने अध्यक्ष बनाया है…” | बेनीवाल पर राजाराम मील का बड़ा पलटवार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2