KBP Times

राजस्थान सरकार की शिक्षा को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और परिणाम आधारित बनाने की तैयारी

Education policy of rajasthan

Education : बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल ज्ञान और अगली कक्षा में जाने से पहले उन्हे क्या सीखना है इस पर राजस्थान सरकार एक योजना पर काम कर रही है। Education विभाग का मानना है कि सरकारी स्कूलों की दीवारें अब सिर्फ रंगाई-पुताई या प्रेरक नारों तक सीमित नहीं रहें बल्कि वे बच्चों की पढ़ाई और सीखने की प्रगति का आईना भी बनें। इस योजना पर अमल के लिए सबसे पहले श्रीगंगानगर जिले के विद्यालयों में अब प्रत्येक कक्षा में लर्निंग आउटकम चार्ट लगाए जाएंगे, जिनसे यह स्पष्ट होगा कि विद्यार्थियों को किस कक्षा में क्या सीखना है और अगली कक्षा में जाने से पहले कौन-कौन से कौशल हासिल करना जरूरी हैं। Education विभाग की ओर से शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को अधिक प्रभावी,व्यवस्थित और परिणाम आधारित बनाना है। चार्ट में महीनेवार सीखने के लक्ष्य तय किए जाएंगे,ताकि शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को यह स्पष्ट रहे कि किस अवधि तक कौन-सा पाठ,गतिविधि या कौशल पूरा करना है।

विभिन्न विषयों के लिए सीखने के मानक तय

इन चार्ट में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के लिए अलग-अलग सीखने के मानक दर्शाए जाएंगे। उदाहरण के तौर पर प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने, लिखने और गणना क्षमता पर फोकस रहेगा, जबकि उच्च कक्षाओं में विषय आधारित समझ और विश्लेषण क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

चार्ट पूरे साल तय करेगा सीखने की दिशा

शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों की वास्तविक सीखने की स्थिति का आकलन आसान होगा। जिन बच्चों को किसी विषय में अतिरिक्त सहायता की जरूरत होगी, उन्हें समय रहते चिन्हित कर सहयोग दिया जा सकेगा। साथ ही अभिभावकों को भी यह समझने में आसानी होगी कि उनका बच्चा निर्धारित स्तर तक पहुंच पाया है या नहीं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में यह व्यवस्था विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकती है, जहां कई बार बच्चों की शैक्षणिक प्रगति केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित रह जाती है। अब कक्षा की दीवार पर लगा चार्ट पूरे साल सीखने की दिशा तय करेगा।

याददाश्त बढ़ाने में भी मिलेगी मदद

शिक्षकों के अनुसार कक्षा में आते जाते वक्त चार्ट पर नजर पड़ने से छात्र की पढ़ने और उसे याद रखने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हर जानकारी के लिए छात्र को किताब खोलकर देखना जरूरी नहीं है। ऐसे में दीवार पर अलग अलग विषय के टंगे चार्ट छात्रों में उत्सुकता का केंद्र भी बन रहे हैं।

CDEO ये बोले

श्रीगंगानगर सीडीईओ अरविंदर सिंह ने बताया कि जिले में लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम सुधारना नहीं, बल्कि बच्चों में आधारभूत शैक्षणिक दक्षता विकसित करना है, ताकि वे अगली कक्षा में बेहतर तैयारी और आत्मविश्वास के साथ प्रवेश कर सकें।

यह भी पढ़ें : CBSE 12th रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

यह भी देखें : 13 मई 2008 जयपुर की वो खौफनाक शाम जिसे आज भी कोई नहीं भूल पाया | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2