KBP Times

“भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा…” फ्रांस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में बोले PM मोदी

PM Modi France Visit

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले.फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने गले मिलकर उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ व्यापार करते हैं और अलग-अलग देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी होती है लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा रुचि के साथ-साथ साझा विजन से भी ड्राइव होते हैं. भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा ही है. इस रिश्ते भी जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य, साझा विजन भी है और इसी रिश्ते की नींव पर बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर नई पहल शुरू की है और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है. हम दोनों देश हमेशा एक साथ चले हैं. आज हमें खुशी है कि हम ‘भारत इनोवेट्स’ की शुरुआत भी फ्रांस के साथ कर रहे हैं.मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों का यहां आने के लिए धन्यवाद करता हूं.

PM मोदी ने कहा कि इमैनुएल मैक्रों ने अभी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि इस सदी की चुनौतियों के समाधान के लिए भारत और फ्रांस को एक साथ आगे आना होगा. आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये पहल उसी दशा में एक कदम है. ‘भारत इनोवेट्स कई मंच भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है. एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां भारत के यंग माइट्स को यूपरोपियन एक्सपर्ट से जुड़ने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है. आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है. इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए मानसिकता के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है. हमारे नौजवानों के विश्व-स्तरीय समाधान को वैश्विक मंच पर लाने का माध्यम ही ‘भारत इनोवेट्स’ है.

“भारत टिकाऊ भविष्य के लिए इनोवेशन करता है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां इतने सारे युवा उद्यमी जुड़े हुए हैं. आपको यहां भारत के भविष्य की एक झलक दिखाई देती है.आपको भारत के युवाओं का आत्मविश्वास, आपको नए भारत की ऊर्जा दिखाई देती है एक ऐसा भारत जो समाधान का उपभोक्ता नहीं बल्कि समाधान में योगदान देने वाला है. यहां कुछ लोग AI के ज़रिए ग्रामीण भारत की ज़िंदगी बदलने का काम कर रहे हैं,तो कुछ किसान की मदद के लिए सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं. आपकी क्षमता को देखते हुए, मैं कहूंगा कि भारत बड़े पैमाने पर और तेज़ी से इनोवेशन करता है. भारत टिकाऊ भविष्य के लिए इनोवेशन करता है और भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है.

“प्रोजेक्ट्स और टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम कर रहे हैं”
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में कहा कि भारत और फ्रांस एक सच्ची साझेदारी और सहयोगी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में आपसी सम्मान पर भरोसा करते हैं. जलवायु और ऊर्जा के क्षेत्रों में, फ्रांस और भारत मिलकर इनोवेशन कर रहे हैं. परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में, हम SMRs (स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स) जैसे प्रोजेक्ट्स और टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम कर रहे हैं.

“साल 2026 को ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’के तौर पर मनाया जा रहा है”
‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस साल हमारे रिश्ते एक खास ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंचे हैं. फरवरी 2025 में, प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की. फरवरी 2026 में, जब भारत ने AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की, तो राष्ट्रपति मैक्रों हमारे साथ खड़े थे. आज, दोनों नेता नीस के खूबसूरत शहर में फिर से मिल रहे हैं और एक ज़्यादा समावेशी और इनोवेटिव दुनिया के लिए अपनी साझा सोच को दोहरा रहे हैं.साल 2026 को ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’ के तौर पर मनाया जा रहा है, जो इस पहल के लिए एक सही माहौल देता है.

यह भी पढ़ें: “नाकेबंदी तोड़ने वाले भारतीय जहाज बर्दाश्त नहीं…” अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की चेतावनी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2