KBP Times

कॉलेजों में 9 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट, एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं को इंतजार

college admission

College Admission: राजस्थान में सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है। फॉर्म भरने का काम पूरा हो चुका है और अब छात्र-छात्राओं को बेसब्री से मेरिट लिस्ट का इंतजार है। शिक्षा विभाग के शेड्यूल के मुताबिक कल यानी 9 जून को कॉलेजों की तरफ से अंतिम वरीयता सूची (फाइनल मेरिट लिस्ट) और वेटिंग लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जिन स्टूडेंट्स का नाम इस मेरिट सूची में आएगा, उन्हें 13 जून तक अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच करानी होगी और ई-मित्र पर जाकर फीस जमा करनी होगी। इसके बाद 15 जून को कॉलेज पहली प्रवेश सूची जारी करेंगे। वहीं 16 जून को स्टूडेंट्स को उनके सेक्शन और सब्जेक्ट अलॉट कर दिए जाएंगे।

जीडी कॉलेज में अधिक आवेदन

इस साल राजकीय कन्या महाविद्यालय (जीडी कॉलेज) में एडमिशन के लिए छात्राओं में होड़ देखने को मिली है। कॉलेज में कुल 2040 सीटें हैं, लेकिन इनके मुकाबले 3849 फॉर्म जमा हुए हैं, यानी सीटों से लगभग दोगुने आवेदन आए हैं। सबसे तगड़ी फाइट बीए और बीएससी में है। जीडी कॉलेज में बीएससी बायो की 176 सीटों के लिए 733 और बीएससी मैथ्स की 264 सीटों के लिए 490 छात्राओं ने दावेदारी ठोकी है। वहीं बीए की बात करें तो यहाँ रिकॉर्ड 2443 आवेदन आए हैं। इसके उलट कॉमर्स (बीकॉम) में इस बार छात्राओं की रुचि बहुत कम दिखी है। जीडी कॉलेज में बीकॉम की 500 सीटें हैं, लेकिन फॉर्म सिर्फ 183 ही आए हैं। ऐसे में यहाँ आधे से ज्यादा सीटें खाली रहने की पूरी संभावना है।

किस कॉलेज में कितने आवेदन ?

सिर्फ जीडी कॉलेज ही नहीं, बल्कि शहर के दूसरे बड़े कॉलेजों में भी आर्ट्स और साइंस संकाय ही स्टूडेंट्स की पहली पसंद बने हुए हैं। राजर्षि महाविद्यालय में बीएससी बायो के लिए 1217 और बीएससी मैथ्स के लिए 1232 आवेदन आए हैं। आर्ट्स (कला) कॉलेज में बीए कोर्स के लिए 3435 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है। दूसरी तरफ, कॉमर्स कॉलेज में पिछले साल के मुकाबले माहौल थोड़ा बेहतर है, लेकिन सीटों के हिसाब से आवेदन अब भी कम हैं। कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम के लिए 458 और बीबीए के लिए 107 आवेदन मिले हैं। अब सारा दारोमदार कल जारी होने वाली लिस्ट पर है, जिससे कट-ऑफ का अंदाजा लगेगा और स्टूडेंट्स का कॉलेज जाने का सपना सच होगा।

यह भी पढ़ें : CBSE 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की अंतिम तारीख एक दिन बढ़ाई  

यह भी देखें: कालवाड़ का विकास मॉडल कितना सफल? जनता ने बताई सड़क, पानी और बिजली की जमीनी हकीकत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2