CBSE: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए स्कैन की हुई आंसर शीट हासिल करने की तारीख तीसरी बार बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 22 मई थी, जिसे बढ़ाकर 23 मई और बाद में 24 मई कर दिया गया। अब इसे 25 मई कर दिया गया है।
विद्यार्थियों को राहत
इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो तकनीकी समस्याओं के कारण निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। आदेश में बताया गया है कि छात्रों को स्कैन कॉपी मिलने के बाद अगले चरण के आवेदन के लिए 2 दिन और मिलेंगे, यानी कॉपी देर से मिली तो भी पूरा मौका होगा।
यह भी पढ़ें : BASLP: 12वीं पास के बाद विद्यार्थियों के कॅरियर के लिए उभरता कोर्स
यह भी देखें: Cockroach Janta Party का सच क्या है? युवाओं की आवाज़ या बड़ा प्रोपेगेंडा? | CJP Explained



