KBP Times

CBSE का 10वीं के सेकेंड बोर्ड Result आज हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

CBSE Result

CBSE Result : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं के सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट आज आ सकता है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टू़डेंट्स लंबे समय से अपने नतीजों और स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। परिणाम घोषित होते ही छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपने नंबर चेक कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टू़डेंट्स भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें सीबीएसई क्लास 10जी की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया गया था। यह परीक्षा बोर्ड की दो एग्जाम वाली व्यवस्था के तहत आयोजित की गई थी जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के आधार पर शुरू किया गया है। इस परीक्षा में वे स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जो अपनी पहली बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार करना चाहते थे या जो कंपार्टमेंट श्रेणी के विषयों में उपस्थित हुए थे।

 आसान स्टेप्स से Download करें 

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए कक्षा 10th सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • सभी जरूरी जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

जरूरी होगा 6 अंकों का सुरक्षा पिन

डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए स्टू़डेंट्स को 6 अंकों के सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। यह पिन स्टू़डेंट्स को उनके संबंधित स्कूलों से मिलता है। रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इस पिन के साथ स्कूल कोड और रोल नंबर दर्ज करना जरूरी होगा। जिन स्टू़डेंट्स को यह पिन नहीं मिला है वे तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें ताकि रिजल्ट के समय कोई परेशानी न हो।

डिजीलॉकर से ऐसे Download करें मार्कशीट

  • सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने मोबाइल में डिजीलॉकर ऐप खोलें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं।
  • इसके बाद अपने स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के एक्सेस कोड का उपयोग करके सीबीएसई डिजीलॉकर अकाउंट को एक्टिव करें।
  • अकाउंट सक्रिय होने के बाद इश्यूड डॉक्यूमेंट्स वाले सेक्शन में जाएं।
  • क्लास 10 मार्कशीट 2026 या पासिंग सर्टिफिकेट 2026 के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें और गेट डॉक्यूमेंट पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इस दस्तावेज को डाउनलोड करें और फोटो कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

रीवैल्युएशन के लिए अपनाना होगा यह तरीका

जो स्टू़डेंट्स अपने 10th सेकेंड बोर्ड के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सीबीएसई द्वारा तय प्रक्रिया का पालन करना होगा। पुनर्मूल्यांकन की अर्जी देने से पहले स्टू़डेंट्स को अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करना कंपलसरी है। उत्तर पुस्तिका की समीक्षा करने के बाद ही छात्र तय समय-सीमा के भीतर रीवैल्युएशन के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

Scorecard में चेक करें जरूरी जानकारियां

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी स्टूडेंट्स को अपने स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। डिजिटल मार्कशीट पर स्टूडेंट का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम और स्कूल का नाम मुख्य रूप से दर्ज होगा। इसके साथ ही इसमें सब्जेक्ट वाइज अंक, कुल प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की पूरी जानकारी दी जाएगी। यदि डाउनलोड की गई मार्कशीट में किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो छात्रों को तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना देनी होगी ताकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट न आए।

यह भी पढ़ें : NEET 2026 में टॉप करने पर भारतीय सेना ने दी लद्दाख की ‘मुस्कान’ को बधाई

यह भी देखें: जंतर-मंतर पहुंचे सपा नेता इरफान सोलंकी | PM मोदी से छात्रों से संवाद की मांग | Student Protest 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2