KBP Times

CBSE की मान्यता के लिए स्कूलों को 31 जुलाई तक का समय

cbse board affiliation

CBSE Affiliation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न श्रेणी के तहत मान्यता लेने के लिए स्कूलों को 31 जुलाई तक आवेदन करने का समय दिया गया है। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार CBSE बोर्ड की ओर से मान्यता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित यानि ऑटोमेटिक है। इसके लिए स्कूल एफिलिएशन री-इंजीनियर्ड ऑटोमेशन सिस्टम लागू है। स्कूल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें माध्यमिक कक्षा के पाठ्यक्रम की स्वीकृति, 10वीं या 12वीं तक के लिए नई संबंद्धता, अन्य बोर्ड को छोड़कर सीबीएसई से संबद्धता, माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत, संबद्धता का विस्तार, क्रमोन्नत, संबद्धता की बहाली, दो शिफ्टों की अनुमति, सेक्शन वृद्धि, अतिरिक्त विषय प्रस्तुत करने सहित 20 श्रेणी के आवेदन शामिल होंगे।

निरीक्षण की प्रक्रिया

CBSE बोर्ड ने स्कूलों से आवेदन के समय सरस में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना के लिए कहा है। अधिकांश नई संबद्धता, अपग्रेडेशन, शाखा स्कूल, साइट शिफ्टिंग और दो शिफ्ट की अनुमति के मामलों में 100 प्रतिशत भौतिक निरीक्षण होगा। कुछ मामलों में वर्चुअल निरीक्षण या ऑटोमेटेड मोड से की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अब वैदिक छात्रों को भी मिलेगा इंजीनियरिंग की पढाई का दर्जा,जाने AICTE का बड़ा फैसला

ये भी रखना होगा ध्यान

सभी मौजूदा स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका ओएसिस डेटा अपडेट हो। आवेदन करने के इच्छुक सभी मौजूदा स्कूलों को एसक्यूएएएफ भी पूरा करना होगा। क्योंकि यह अनिवार्य है। जिन स्कूलों को विस्तार होना बाकी है (जिनकी संबद्धता अगले साल 31 मार्च 2027 तक वैध है या जिनका विस्तार लंबे समय से लंबित है), उन्हें पहले विस्तार के लिए आवेदन करना होगा, तभी उन्हें किसी अन्य श्रेणी के तहत आवेदन की अनुमति दी जाएगी। अतिरिक्त विषय प्रस्तुत करने वाले स्कूलों को ओएसिस पोर्टल में डेट अपडेट करना होगा और बोर्ड के मानदंडों के अनुसार विषय की पेशकश करनी होगी।

यह भी देखें : “SC-ST और OBC पर अत्याचार?” UGC के समर्थन में भीम आर्मी का जयपुर में बड़ा धरना

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

Parliament Protest

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

America-Iran war

बमों की आवाजों के साथ ईरान में हुई सुबह, अमेरिका ने 5 शहरों पर बम बरसाए

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

2

2