KBP Times

बाल वाटिकाओं के शिक्षक हुए कार्यमुक्त, कक्षाएं हुई सूनी

Baal Vatikayen

Baal Vatikayen : राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले में बाल वाटिकाओं में कार्यरत शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है जिससे कक्षाएं सूनी हो गई हैं। इस बाल वाटिकाओं में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत प्रवेशोत्सव के उत्साह के साथ हुई थी, वहीं दूसरी ओर पीएम श्री स्कूलों की बाल वाटिकाओं की हकीकत ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के इन स्कूलों में एक अप्रैल से बाल वाटिकाएं शिक्षकविहीन हो गई हैं, क्योंकि 31 मार्च को एनटीटी शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।

अभिभावकों के सामने असमंजस

3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए संचालित इन बाल वाटिकाओं में प्रशिक्षित शिक्षकों की विशेष आवश्यकता होती है, लेकिन सत्र के पहले ही दिन शिक्षक नहीं होने से बच्चों की देखरेख और प्रारंभिक शिक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। इससे अभिभावकों के सामने भी असमंजस की स्थिति बन गई है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश कराएं या नहीं।

जिले में 16 स्कूल संचालित, 32 कार्मिक कार्य मुक्त

जानकारी के अनुसार  राज्य में कुल 639 पीएम श्री स्कूल संचालित हैं। राजसमंद जिले में 16 ऐसे विद्यालय हैं, जहां बाल वाटिकाएं चल रही हैं। इन स्कूलों में 16 एनटीटी शिक्षक और 16 सफाई कार्मिक-कुल 32 कार्मिकों को अनुबंध समाप्त होने पर कार्यमुक्त किया गया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर द्वारा किया गया एमओयू 31 मार्च को खत्म हो गया, जिसके बाद अनुबंध नहीं बढ़ाया गया।

यहा भी पढ़ें : बिना हाथ-पैर के रचा इतिहास, पेंटिंग बनाकर वायरल हुईं अब मुंह से तीर चलाकर बनीं चैंपियन

प्रबंधन के सामने चुनौती

शिक्षकों की कमी ने संस्था प्रधानों के सामने बड़ी दुविधा खड़ी कर दी है। यदि वे लेवल-1 शिक्षकों को बाल वाटिकाओं में लगाते हैं तो कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं छोटे बच्चों को बिना शिक्षक के छोड़ना भी संभव नहीं है, जिससे स्कूलों में व्यवस्थागत संकट गहराता जा रहा है। सरकार जहां प्रवेशोत्सव के जरिए नामांकन बढ़ाने पर जोर दे रही है, वहीं जमीनी स्तर पर शिक्षकों की कमी इस लक्ष्य में बाधा बन सकती है। अभिभावक भी बिना शिक्षक वाली कक्षाओं में बच्चों को भेजने से हिचक सकते हैं।

निर्देशों का इंतजार

फिलहाल बाल वाटिकाओं में शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति को लेकर राज्य स्तर के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आदेश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक इन कक्षाओं का संचालन बिना एनटीटी शिक्षकों के ही करना पड़ रहा है।

यह भी देखें : स्वच्छ भारत 2.0 फेल? रामबाग का स्मार्ट टॉयलेट बना नशेड़ियों का अड्डा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2