KBP Times

पश्चिम बंगाल में एक लाख सरकारी नौकरीयों की घोषणा, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

Government Jobs

Govt. Jobs : पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने अपना पहला बजट पेश करते हुए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है. राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में एक लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करेगी. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पेश किए गए पहले पूर्ण बजट में सरकार ने रोजगार, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, परिवहन और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष जोर दिया है. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पिछली सरकार के समय शुरू की गई कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखा जाएगा.

किस विभाग में होगी कितनी भर्तियां?

बजट में सबसे बड़ा फोकस सरकारी नियुक्तियों पर रहा है. सरकार ने बताया कि कुल 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 20 हजार पद पुलिस विभाग में भरे जाएंगे, इसके अलावा 50 हजार पद शिक्षण और गैर शिक्षण पदों पर नियुक्तियां कर भरे जाएंगे. बाकी पद अलग-अलग सरकारी विभागों और प्रशासनिक इकाइयों में भरे जाएंगे. सरकार ने यह भी घोषणा की है कि जहां संभव होगा, वहां अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. वहीं सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत देते हुए आयु सीमा में 5 साल की तक की छूट देने का फैसला किया गया है. यह छूट अगले दो वर्षों तक लागू रहेगी.

महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण

भर्ती प्रक्रिया की सबसे अहम घोषणा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण रही. सरकार का कहना है कि इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिलेंगे. महिला आरक्षण का लाभ पुलिस शिक्षा और अन्य विभागों में होने वाली नियुक्तियों में भी मिलेगा.

युवाओं के लिए भरोसा योजना

सरकार ने रोजगार के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना की भी घोषणा की है. अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली भरोसा योजना के तहत 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पात्र शिक्षक बेरोजगारों को मासिक भत्ता दिया जाएगा. भरोसा योजना के अनुसार ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 और दूसरे बेरोजगार युवाओं को 2000 की सहायता मिलेगी. इसके अलावा लाभ केवल उन परिवारों के युवाओं को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है और जो किसी दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं.

शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं की है. उत्तर बंगाल में आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान स्थापित करने की योजना का जिक्र किया गया है. साथ ही झाड़ग्राम और बाकुंडा में नए केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है. बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सिलीगुड़ी, आसनसोल और दुर्गापुर में मेट्रो परियोजनाओं का प्रस्ताव दिया गया है. इसके अलावा राज्य में नए एयरफील्ड और हवाई अड्डों के विकास की योजना भी बजट का हिस्सा रही.

यह भी पढ़ें : SBI ने निकाली प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1,500 पदों पर वैकेंसी, 8 जुलाई तक करें आवेदन

यह भी देखें: भरतपुर में जाटों की महापंचायत! OBC आरक्षण की मांग पर उमड़ा जनसैलाब | Hanuman Beniwal Hunkar Rally

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2