KBP Times

जयपुर के SKIT कॉलेज को मिला बम से उड़ाने का ई-मेल, मचा हड़कंप, कैंपस कराया खाली

SKIT college Jaipur

Rajasthan News:  प्रदेश के विभिन्न शहरों में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल मिलने का सिलसिला जारी है इसी के अंतर्गत बुधवार को जयपुर के जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान SKIT कॉलेज को सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र और स्टाफ को कैंपस से बाहर निकाला है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बम निरोधक दस्ता सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंच पूरे कैंपस में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। दरअसल ई-मेल में कॉलेज में आरडीएक्स बम लगाए जाने और तय समय पर विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। एहतियात के तौर पर कॉलेज को पूरी तरह खाली कराकर हर बिल्डिंग और संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई।

कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया 

SKIT कॉलेज के प्रिंसिपल को बालूचोटन टाइगर्स DMK IT विंग की ओर से ईमेल भेजा गया है. जिसमें लिखा है ठीक सुबह 11.45 पर कॉलेज में छह आरडीएक्स बम फटेंगे. सिर्फ मुस्लिम छात्रों को ही बाहर निकालें. ईमेल में आगे लिखा है कि प्रिंसिपल साहब तमिलनाडु के कॉस्टेबलों को DMK कार्यकर्ताओं के कपड़े और गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. कई लोगों ने बेइज्जती और बदमतमीजी झेली है. इसलिए आज आपके कॉलेज को टारगेट किया गया है. हमारे पास अपनी मांगें सुनाने का कोई और तरीका नहीं है सॉरी. पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर कहा है कि यह धमकी फर्जी हो सकती है क्योंकि इससे पहले भी कई शैक्षणिक संस्थानों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जनाधिकार समिति का 22 फरवरी को महासम्मेलन, KBP Times के चेयरमैन राजेंद्र केडिया होंगे शामिल

संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल SKIT कैंपस में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी है। साथ ही धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। बालूचोटन टाइगर्स विंग की ओर से कॉलेज के प्रिंसिपल को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि ठीक 11.45 बजे आपके इंजीनियरिंग कॉलेज में 6 बम फटेंगे।

ई-मेल में यह लिखा है

प्रिंसिपल साहब तमिलनाडु के कॉन्स्टेबलों को DMK कार्यकर्ताओं के कपड़े और गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कई लोगों ने बेइज्जती और बदतमीजी झेली है। इसलिए आज आपके कॉलेज को टारगेट किया है। ताकि इस प्रैक्टिस के खिलाफ एक बयान दिया जा सके और कॉन्स्टेबलों के लिए तमिलनाडु में 1979 के नाम यूनियन की सिफारिशों को लागू किया जा सके। हमारे पास अपनी मांगें सुनने का कोई और तरीका नहीं है, सॉरी।

यह भी देखें : जयपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल | विधानसभा घेराव पर लाठीचार्ज

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2