KBP Times

घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जनाधिकार समिति का 22 फरवरी को महासम्मेलन, KBP Times के चेयरमैन राजेंद्र केडिया होंगे शामिल

rajendra kedia

Rajasthan News (जयपुर):  विमुक्त्त,घुमन्तु एवं अर्द्व घुमन्तु जनाधिकार समिति के बैनर तले आगामी 22 फरवरी को शहर के आदर्श विद्या मंदिर अम्बाबाड़ी के सभागार में प्रदेश स्तरीय विमुक्त्त, घुमन्तु एवं अर्द्व घुमन्तु समुदाय के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रबुद्वजन महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जनाधिकार समिति के पूर्व क्षेत्र कार्यवाह हनुमान सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में वर्ग के कल्याण और समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी, जिसे दो सत्र में आयोजित किया जाएगा। हनुमान सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगे।

राजेंद्र केडिया ने समिति के आमंत्रण को किया स्वीकार

वहीं, इस महासम्मेलन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को केबीपी टाइम्स के चैयरमेन राजेन्द्र केडिया से मुलाकात की। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने केबीपी टाइम्स के चेयरमैन को को विशेष रुप से आमंत्रित किया। समिति के पदाधिकारियों के आमंत्रण को स्वीकारते हुए राजेंद्र केडिया ने कहा कि समाजहित के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं और आगे भी ऐसे ही खड़ा रहूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि मैं जनहित के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर में कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर बोले अमीन पठान “गोलियां चलेंगी तो भी नहीं रुकेंगे!”

सुबह 9 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम के विवरण के मुताबिक महासम्मेलन में आने वाले अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर रविवार को सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसके बाद 10.30 बजे से 12:00 बजे तक सम्मेलन का पहला सत्र आयोजित होगा, जबकि दूसरा सत्र 12.30 से 3.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी देखें : जयपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल | विधानसभा घेराव पर लाठीचार्ज

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

2

2