KBP Times

ऑस्ट्रेलिया विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, देश जश्न में डूबा

Australia women champion

Women World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मैच में टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य 17 बॉल रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी ली। ट्रॉफी मिलते ही उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम जश्न में डूब गई।

जीत की नींव रखी बेथ मूनी ने

बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इसमें 10 चौके शामिल रहे। फीबी लिचफील्ड ने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। अंत में एलिस पेरी (13)’ और एश्ले गार्डनर (3)’ ने टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल, चार्ली डीन और सोफी एक्लस्टन ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन और फ्रेया कैम्प ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू और किम गार्थ ने 1-1 विकेट लिया।

बेथ मूनी प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया। वह दो बार श्प्लेयर ऑफ द फाइनलश् (2023 और 2026) और दो बार श्प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटश् (2020 और 2026) का पुरस्कार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने के बाद मूनी ने कहा, इस टीम का हिस्सा होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग, दोनों में योगदान देकर खुशी मिलती है। पिछले 12 महीनों में इस टीम ने काफी बदलाव और विकास किया है। हम निडर होकर खेले, एक-दूसरे का समर्थन किया और खेल का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को दिनेश कार्तिक ने बताया जल्दबाजी, कहा- संजू सैमसन को लेकर बुरा लगा…

यह भी देखें: E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब? माइलेज कम होने के दावों पर बड़ा खुलासा | E20 Petrol Truth

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

2

2