KBP Times

वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को दिनेश कार्तिक ने बताया जल्दबाजी, कहा- संजू सैमसन को लेकर बुरा लगा…

Vaibhav Sooryavanshi debut

Vaibhav Sooryavanshi debut: वैभव सूर्यवंशी ने इग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. इस मैच में वैभव 10 गेदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी पारी के दौरान वैभव ने 2 छक्के भी लगाए. उन्हें T20 मैच में संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी. वैभव को विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया. लेकिन वैभव जितने देर क्रीज पर रहे उनके फैंस टीवी स्क्रीन से चिपके रहे. वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू का कई बड़े क्रिकेटरों ने स्वागत करते हुए खुशी जताई है. वहीं दूसरी ओर भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उनके डेब्यू को जल्दबाजी करार दिया है. यहीं नहीं उन्होंने संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर निराशा जताई है.

“ये एक ऐसा चुनाव है जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी”
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान कहा कि वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा कुछ समय से हो रही थी, लेकिन आपको बाहरी शोर-शराबे को नजरअंदाज करके अपने प्लान पर टिके रहना चाहिए था और अपने मैच विनर्स पर भरोसा करना चाहिए था. यही वजह है कि मुझे लगता है कि वैभव के डेब्यू में थोड़ी जल्दबाजी कर दी गई है. वह थोड़ा और इंतजार कर सकता था. उन्होंने कहा कि मुझे संजू सैमसन को लेकर बुरा लग रहा है. वह आपका सबसे बेहतरीन प्लेयर था, जिसने कुछ महीने पहले T20 विश्व कप के 3 नॉकआउट मैच में दमदार प्रदर्शन कर आपको चैंपियन बनाया था. आपने उसे वैभव को टीम में लाने के लिए बाहर कर दिया. ये एक ऐसा चुनाव है जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी.

सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं. 15 साल 99 दिने में पहला इंटरनेशनल मैच खेलकर वैभव ने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मैनचेस्टर में तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप दी. इसके बाद वे भावुक होकर रो पड़े. इग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कई यादगार मूवमेंटस देखने को मिले. वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सिर्फ तीसरी गेंट पर छक्का जड़ दिया.

यह भी पढ़ें: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T-20 मैच आज, फिर बारिश बन सकती है बाधक

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

2

2