KBP Times

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

India-Bangladesh semifinal

India-Bangladesh Semifinal : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे महिला एशिया कप क्रिकेट 2026 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश ने यूएई को 34 रन से हराकर अंतिम-4 में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 69 रन ही बना सकी। अब 10 सितंबर को पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना भारत से होगा। मुकाबला दुबई में शाम 8 बजे से खेला जाएगा।

भारत ने ग्रुप-ए के तीनों मैच जीते

अब बांग्लादेश के सामने सेमीफाइनल में भारत की चुनौती होगी। भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपने तीनों मैच जीते और टॉप पर रहते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई। भारत ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले टीम ने हांगकांग को 137 रन से हराया था।

एक समय 55 रन पर 6 विकेट गंवा चुका था बांग्लादेश

यूएई के साथ खेलते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने 55 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शर्मिन अख्तर ने 31 गेंदों पर 38 रन की अहम पारी खेली। कप्तान निगार सुल्ताना ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाए। शर्मिन ने नाहिदा अख्तर के साथ सातवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। नाहिदा ने 26 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। इस साझेदारी की मदद से बांग्लादेश 100 रन का आंकड़ा पार कर सका और 20 ओवर में 103/7 का स्कोर बनाया।

सुरक्षा कोटे ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए

यूएई की ऑफ स्पिनर सुरक्षा कोटे ने बांग्लादेश की पारी पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके स्पेल में 16 डॉट गेंदें रहीं। सुरक्षा ने पावरप्ले में बांग्लादेश के दो विकेट निकाले। इसके बाद उन्होंने कप्तान निगार सुल्ताना को भी आउट किया। यूएई की गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश को बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए आखिरी ओवरों तक संघर्ष करना पड़ा।

राबेया ने 3 विकेट लिए

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने यूएई को लगातार दबाव में रखा। राबेया खान ने 3 विकेट लिए, जबकि नाहिदा अख्तर ने 2 विकेट चटकाए। यूएई के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके और 20 ओवर में 9 विकेट पर 69 रन ही बना पाए। बांग्लादेश ने 34 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।

मंधाना का 124, दीप्ति और शेफाली ने भी बनाए रिकॉर्ड

भारत की स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली थी। इस पारी के साथ वह विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनीं। दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़कर महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने की उपलब्धि हासिल की। वहीं शेफाली वर्मा महिला T20 I में 3,000 रन का आंकड़ा छूने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज खिलाड़ियों में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें – भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

यह भी देखें –आमेर में गाइड मनीष सोनी की हत्या पर बवाल! बुलडोजर एक्शन की मांग, सड़क पर उतरे लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2