KBP Times

T20 वर्ल्ड कप; आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल, क्रिकेट प्रेमियों में मैच देखने की उत्सुकता

world cup final

ICC World Cup: T20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। फाइनल मैच को लेकर देश भर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है। अनेक होटलों, रेस्टोरेंट, क्लब हाउसेज में मैच देखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें वर्ल्ड कप जीतने की भरसक कोशिशें करेंगी। 2 बार की चौंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका भारत

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन T20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53% मुकाबले जीते

T20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई रहा। भारत ने 2 मुकाबले सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण टाई रहा। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं। T20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन बना दिए थे।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 8 मार्च को ख़िताबी जंग

मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा

फाइनल मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का ही इस्तेमाल होगा, जहां टूर्नामेंट के शुरुआत में एक मैच खेला गया था। काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर पिच बनाई गई। यहां गेंद बहुत कम स्पिन होगी, लेकिन पेस और बाउंस जरूर मिलेगा। हालांकि, इससे बैटर्स को ही फायदा होना है। यहां 14 T20 इंटरनेशनल मैच में 8 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों और 5 बार चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। जबकि 1 मैच टाई रहा। 234 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 6 मैच खेले गए। 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने और 2 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एक मैच टाई रहा। इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में जीता।

यह भी देखें : सरकारी नौकरी क्यों? युवाओं को Vasundhara Raje की बड़ी सलाह | जयपुर में सशक्त युवा सम्मेलन 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2