KBP Times

T20 World Cup: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 8 मार्च को ख़िताबी जंग

India-Newzealand Final

T20 World Cup : T20 वर्ल्ड कप का फाइनल कल 8 मार्च रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें खिताब पाने के लिए आमने सामने होंगी। 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ T20 वर्ल्ड कप 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। दोनों ही टीमें अहमदाबाद में 1-1 मैच साउथ अफ्रीका से हार चुकी हैं, अब इसी मैदान पर टाइटल की दावेदारी पेश करेंगी। भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बन चुका है, वहीं कीवी टीम 2021 के बाद अब फाइनल में पहुंची है।

सुपर 8 स्टेज में हारा

मेजबान भारत ने T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से की। पावरप्ले में 4 विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने फिर नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ आसान मुकाबले जीते। T20 सुपर-8 स्टेज में होम टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद में हुआ। पावरप्ले में विकेट गिरने के बावजूद प्रोटियाज टीम ने 187 रन बना दिए। भारत 111 ही बना सका। इस हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाकर कमबैक किया। टीम ने फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रन चेज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने 253 रन बना दिए, लेकिन ये स्कोर भी जीत के लिए काफी नहीं लग रहा था। इंग्लैंड के युवा बैटर जैकब बेथेल ने शतक लगाया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हालांकि, भारत ने 7 रन के करीबी अंतर से हाई-स्कोरिंग मैच जीता और फाइनल में एंट्री कर ली।

यह भी पढ़ें : मोटरस्पोर्ट्स F1 का नया सीजन, भारत में कब और कहां देख सकते हैं ?

हर स्टेज में 1-1 मैच हारा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने T20 ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट शुरू किया। टीम ने फिर यूएई को 10 विकेट से हरा दिया। चेन्नई में दोनों मैच खेलने के बाद टीम अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से भिड़ने चली गई। जहां प्रोटियाज टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। न्यूजीलैंड ने फिर चेन्नई में कनाडा को हराया और सुपर-8 में एंट्री कर ली। सेकेंड राउंड में न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ पहला ही मैच बारिश के कारण बेनतीजा हो गया। टीम फिर कोलंबो में होम टीम श्रीलंका के खिलाफ स्ट्रगल कर रही थी। पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में खराब प्रदर्शन के बाद डेथ ओवर्स में 70 रन बनाकर टीम ने 168 रन बना दिए। श्रीलंका 107 रन ही बना सका। होम टीम को हराने के बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच हार गई। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम श्रीलंका पर डिपेंड हो गई। श्रीलंका ने अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को 7 रन से हराया और बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई कर लिया। सेमीफाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका के 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में ही चेज कर लिया।

यह भी देखें: जयपुर में मुस्लिम समुदाय का बड़ा जुटान | ट्रंप और नेतन्याहू के पोस्टर पर जताया विरोध।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2