SuryaKumar Yadav : भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी जाने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर बैठकर सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर सूर्यकुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम की कप्तानी करेंगे।
खराब फॉर्म के कारण हटे
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। यहां तक आयरलैंड और इंग्लैंड की टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। सिलेक्टर्स ने उनके खराब फॉर्म को इसकी वजह बताया।
खुद को सिलेक्टर्स की जगह रखकर सोचा
सूर्यकुमार ने बताया कि टीम से बाहर किए जाने पर खुद को सिलेक्टर्स की जगह रखकर सोचा। समझने की कोशिश की कि वे उनसे आगे बढ़कर भविष्य के लिए नई टीम क्यों बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा- ‘जब मेरा नाम टीम में नहीं था, तब मैं मुस्कुराया। मैच के दौरान जब भी दबाव की स्थिति आई, मैंने खुद को शांत रखने की कोशिश की। मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा होगा। सूर्या ने खुद को मिले मौकों के लिए शुक्रिया भी कहा।
फोन पर सिलेक्टर्स ने कहा आप टीम में नहीं होंगे
पूर्व कप्तान सूर्या ने कहा कि टीम के ऐलान से तीन दिन पहले सिलेक्शन कमेटी ने मुझसे बात की थी। मुझे बताया गया था, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में मेरा नाम नहीं होगा। अब आगे बढ़ने का समय है। मैंने रिएक्ट नहीं किया, क्योंकि इसमें मेरी गलती नहीं थी। सूर्या ने सिलेक्टर्स से कहा- जो फैसला लिया गया, वह निश्चित ही टीम के लिए बेहतर होगा। आपने फैसला लिया और मुझे बता दिया। कोई समस्या नहीं है। मैं खेलता रहूंगा। जब आपको लगे कि सही समय है, तब बुला लीजिए।
वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी सूर्यकुमार बाहर
बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। सूर्या टी-20 में भारत के सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते , 8 हारे और दो मैचों का नतीजा नहीं निकला। उनका जीत प्रतिशत 80.76ः है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें –विमेंस एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट आज से दुबई में, 5 सितंबर को भारत-पाक मुकाबला
यह भी देखें –Jaipur Ward 79 में गंदा पानी, लटकती बिजली की तारें और टूटी सड़कें



