KBP Times

इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच के लिए राहुल द्रविड का नाम भी शामिल

Rahul dravid in England Cricket Board panel

England Cricket Board : इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कोच की इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) तलाश कर रहा है। इंग्लैंड बोर्ड (ECB) की नजर में जिनके नाम सामने हैं उनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड का नाम भी है। बता दें कि इंग्लैड के पूर्व कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कोच पद छोड दिया था। अब नए संभावित उम्मीदवारों में जिन के नाम पर विचार कर रहा है, जिसमें द्रविड़ का नाम भी शामिल है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ उन चुनिंदा उम्मीदवारों में हैं, जिन पर बोर्ड विचार कर रहा है। इस लिस्ट में एंडी फ्लावर, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जस्टिन लैंगर जैसे नाम शामिल हैं। एक दिन पहले रविवार 12 जुलाई को बोर्ड ने मैकुलम को टेस्ट कोच के पद हटाने की जानकारी दी।

एंडी फ्लावर सबसे मजबूत दावेदार

पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान एंडी फ्लावर भी इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में इंग्लैंड ने तीन एशेज सीरीज जीती थीं। साथ ही टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था।

द्रविड़ की कोचिंग स्ट्राइल बनी बड़ी ताकत

बता दें कि राहुल द्रविड़ की प्लांड कोचिंग, खिलाड़ियों को विकसित करने की क्षमता और लंबे समय की सोच उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बनाती है। 53 साल द्रविड़ के कार्यकाल में भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। टीम 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी। भारत की अंडर-19 और ए टीम के साथ उनका काम भी काफी सराहा गया है।

फुल-टाइम कोचिंग के इच्छुक नहीं हैं द्रविड़

रिपोर्ट में यह भी लिखा गया कि द्रविड़ फुलटाइम कोचिंग की जिम्मेदारी लेने के इच्छुक नहीं हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच बनने पर उन्हें परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा और टेस्ट क्रिकेट में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा। इसलिए बोर्ड (ECB) कम से कम उनकी रुचि जरूर जानना चाहेगा।

फ्लावर ने लगातार दो खिताब दिलाए।

रिचर्ड डॉसन, श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा और पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताए जा रहे हैं। बोर्ड (ECB) अगले साल होने वाली एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए टेस्ट मुख्य कोच की नियुक्ति करना चाहता है।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया T-20 लीग का ओपनिंग मैच चैन्नई में, देश में पहली बार होगा विदेशी क्रिकेट लीग मुकाबला

यह भी देखें: जयपुर के हनूतपुरा का बड़ा खुलासा! नकली खाद-बीज, सरकारी योजनाओं की पोल। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

2

2