KBP Times

ऑस्ट्रेलिया T-20 लीग का ओपनिंग मैच चैन्नई में, देश में पहली बार होगा विदेशी क्रिकेट लीग मुकाबला

BBL match in india

BBL : भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को होगा। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अभूतपूर्व अवसर होगा जब चैन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट लीग मैच देखेंगे। माना जा रहा है कि इस मैच से भारत में ना सिर्फ विदेशी क्रिकेट लीग मैचों के लिए रास्ता खुलेगा साथ ही पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्रिकेट एकादमियों को भी खेल तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।

BBL पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा

BBL के 15 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब लीग का कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने और लीग को वैश्विक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को मैलबोर्न में इसकी घोषणा की। मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।

12 दिसंबर को चेन्नई में बीबीएल का पहला मुकाबला होगा

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पहली बार अपनी बिग बैश लीग (BBL) भारत ला रहा है। इस साल 12 दिसंबर को चेन्नई में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच सप्ताहभर चलने वाले जी डे नमस्ते फेस्टिवल की शुरुआत करेगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खेल, संस्कृति और कारोबार से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़ा आर्थिक क्षेत्र भी है। इसी सोच के साथ उन्होंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया है। इसके तहत खेल विज्ञान, बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी, व्यापार, पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।

2036 ओलिंपिक पर भी फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 2032 में ब्रिस्बेन ओलिंपिक की मेजबानी करेगा। ऐसे में दोनों देश बड़े खेल आयोजनों के लिए खेल बुनियादी ढांचे (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास में सहयोग बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी स्पोर्ट्स लीग का आयोजन उसे करोड़ों दर्शकों तक पहुंच और बड़ी लोकप्रियता दिलाता है।

क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया में खेल नहीं, एक जुनून

एमसीजी हर भारतीय के लिए खास- पीएम मोदी ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड आते ही हर भारतीय के मन में भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मुकाबलों की यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दोनों देशों का साझा जुनून है। पीएम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ और पूर्व महिला क्रिकेटर लिसा स्थालेकर जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। स्टीव वॉ की मानसिक मजबूती और लिसा स्थालेकर का हरफनमौला प्रदर्शन हमें सिखाता है कि चौंपियन बनने के लिए प्रतिभा, सही सोच और लगातार मेहनत तीनों जरूरी हैं। मोदी ने कहा कि जब भी उनकी और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की मुलाकात हुई, क्रिकेट हमेशा दोनों के बीच जुड़ाव का माध्यम बना। तीनों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और क्रिकेट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मेलबोर्न दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक है और भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट रिश्तों का भी अहम केंद्र माना जाता है।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड से आज जीतना होगा, भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

2

2