Indian Cricket Team : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. यह तीन मैचों की सीरीज 13 सितंबर से शुरु हो रही है। टीम में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिट नहीं होने की वजह से इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
चोट से उबरे खिलाडी
जानकारी के अनुसार कई चोटिल खिलाड़ी फिट हो गए हैं, और इस सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. इसमें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, सीम ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
चार ऑलराउंडर दो स्पिनर
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के रूप में चार ऑलराउंडर हैं. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई दो मुख्य स्पिनर हैं. तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के साथ जसप्रीत बुमराह का चयन हुआ है. वहीं 15 सदस्यीय टीम में 6 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं।
तीन मैचों की टी20 सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर और तीसरा व अंतिम टी20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को और तीसरा व आखिरी टी20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों ही मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
13 सितंबर – पहला टी20 – अरुण जेटली स्टेडियम
15 सितंबर – दूसरा टी20 – अरुण जेटली स्टेडियम
17 सितंबर – तीसरा टी20 – अरुण जेटली स्टेडियम
यह भी पढ़ें –स्टार फुटबॉलर मेसी ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, कहा- यह फैसला बेहद मुश्किल और दर्दनाक
यह भी देखें –वार्ड 96 में जनता का गुस्सा फूटा! पानी-सीवरेज की समस्या पर नेताओं से जवाब मांग रही जनता



