KBP Times

रोमांचक मैच में दिल्ली का दिल टूटा, एक रन से जीता गुजरात

IPL delhi loss the match

Delhi defeat : बुधवार की रात रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम मात्र एक रन से हार गई। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैप‍िटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी जीत का खाता खोला. वही द‍िल्ली को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. हालांकि दिल्ली जीत के लगभग करीब पहुंच गई थी, मगर अंतिम ओवर के हाईवोल्टेज ड्रामे ने दिल्ली का दिल तोड़ दिया और गुजरात को जीत दिला दी.

 मिलर नहीं बन पाए दिल्ली के हीरो

गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 210 रन बनाए थे. जिसके बाद केएल राहुल ने 92 रन, पथुम निंसाका ने 41 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 41 रन की पारी खेलकर दिल्ली को 211 रन के लक्ष्य के काफी करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और क्रीज पर मिलर टिके हुए थे. दूसरे छोर पर विपराज निगम थे. दोनों ही जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे थे. मिलर तो दिल्ली के गेंदबाजों का सिरदर्द बन गए थे.

चौके के बाद ड्रामा

आख‍िरी ओवर के लिए अटैक पर प्रसिद्ध कृष्णा आए, जिनका स्वागत निगम ने लॉन्ग ऑफ पर चौका लगाकर किया. इस चौके के बाद तो दिल्ली का लक्ष्य 5 गेंदों नौ रन का ही रह गया. मतलब दिल्ली ने अपनी जीत लगभग तय कर ली थी, मगर इस मैच का सबसे बड़ा ड्रामा इसके बाद ही शुरू हुआ. ओवर की दूसरी गेंद से पहले दोनों बल्लेबाजों के बीच बातचीत हुई, मगर प्रस‍िद्ध की शॉर्ट बॉल पर गिल ने एक्ट्रा कवर से कुछ पीछे जाकर विपराज का कैच लपक लिया

दो गेंदों में दो रन की जरूरत

इस कैच ने मुकाबले को रोमाचंक बना दिया. विपराज के 12 रन बनाकर पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर कुलदीप यादव आए और उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक‍ मिलर को दी. मिलर ने चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ द‍िया और इसके बाद तो दिल्ली को दो गेंदों में सिर्फ दो रन ही जरूरत थी. जो मिलर के लिए थोड़ी आसान नजर आ रही थी, मगर 5वीं गेंद पर प्रस‍िद्ध कृष्णा ने मिलर को सिंगल तक लेने का मौका नहीं दिया और फिर आया मुकाबले की सबसे रोमांचक गेंद. मैच की आख‍िरी गेंद पर , जिस पर एक दो रन या फिर एक बाउंड्री जीत को द‍िल्ली को जीत दिला सकती थी.

यहा भी पढ़ें : वैभव का बुमराह पर सिक्स, यशस्वी के 100 सिक्स पूरे; राजस्थान रॉयल्स कि तूफानी शुरुआत से बने कई रिकॉर्ड

कुलदीप का रन आउट

इस बॉल से पहले गिल और प्रस‍िद्ध कृष्णा ने लंबी बातचीत की और फिर आख‍िरी गेंद पर मिलर ने सिंगल लिया, मगर इस गेंद पर कुलदीप रन आउट हो गए. अंपायर ने कुलदीप को रन आउट दे द‍िया और इसी के साथ गुजरात के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, तभी वाइड बॉल चेक की गई, जिसने हर किसी की धड़कन बढ़ा दी और काफी इंतजार के बाद फाइनल फैसला आया कि बॉल काफी नीचे थे. यानी मैच की आख‍िरी गेंद वाइड नहीं थी. इसी के साथ गुजरात ने एक रन से बाजी जीत ली.

यह भी देखें : स्वच्छ भारत 2.0 फेल? रामबाग का स्मार्ट टॉयलेट बना नशेड़ियों का अड्डा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2