India-Pak match: इन दिनों खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक फरवरी, रविवार को सुपर-6 लीग का 12वां और आखिरी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस मैच के जरिए टूर्नामेंट को चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिलेगी इसलिए यह मैच महत्वपूर्ण हो गया है.
अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम भारत या पाकिस्तान में से एक होगी. टीम इंडिया के पास हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचना का मौका है, जबकि पाकिस्तान को हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.
जीत के साथ डायरेक्ट सेमीफाइनल में टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. सुपर-6 में अब तक मेन इन ब्लू ने तीन में से तीनों मैच जीते हैं. इस लिहाज से टीम इंडिया चौथा मैच जीतते ही डायरेक्ट सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
पाकिस्तान के लिए राह मुश्किल
पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल दिख रही है क्योंकि टीम को बड़ी जीत हासिल करनी पड़ेगी. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में कदम रखने के लिए टीम इंडिया को तकरीबन 200 रन से हराना होगा, जो संभव नहीं दिख रहा है.
यह भी पढ़ें : साउथ अफ्रीका ने टी20 मैच वेस्टइंडीज से सात विकेट से जीता, डिकॉक के शतक में 10 छक्के
गौर करने वाली बात यह भी है कि जहां टीम इंडिया ने सुपर-6 में अब तक तीनों मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान को एक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था. यह सुपर-6 में मेन इन ग्रीन का पहला मुकाबला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होती है.
यह भी देखें : “इंजेक्शन लगाने के 30 सेकंड…” साध्वी प्रेम बाईसा की मौ*त को लेकर खुला बड़ा राज !



