KBP Times

बंगाल में PM मोदी ने दी गारंटी, ‘अन्याय खत्म होगा, टीएमसी के पापों का हिसाब लिया जाएगा’

PM Modi in west bangal

PM Modi : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में पीएम मोदी ने टीएमसी शासन को भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी के पापों का हिसाब किया जाएगा। पीएम ने उपस्थित जनता को कहा कि मतदान के दिन टीएमसी वाले आपको कितना भी डराए, आपको कानून पर भरोसा रखना है। मैं आपको भरोसा देता हूं कि इस चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुनचुनकर हिसाब किया जाएगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा, चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो। इस बार न्याय होकर रहेगा।

बंगाल की जनता को लूटा

उन्होंने कहा कि एक बात मैं आपको और बता दूं कि इतने बरसों से बंगाल की जनता का पैसा लूटा गया है। हर भ्रष्टाचारी को ये जो लूटा हुआ पैसा है, वह जनता को लौटाना ही पड़ेगा। मोदी ने कहा अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, और जनता का लूटा हुआ पैसा वापस कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार ने जनता को भय और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है और संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने संदेशखाली जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताया।

मोदी की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा आज कूच बिहार का किसानों के साथ भी अन्याय हो रहा है। हमारे किसान भाई बहन कठोर परिश्रम करते हैं, लेकिन उन्हें इसकी सही कीमत नहीं मिलती। आप आलू का रिकॉर्ड उत्पादन करते हैं। लेकिन, उन्हें औने-पौने दाम पर बेचना पड़ता है। यहां आलू स्टोर की कोई व्यवस्था नहीं। इससे फसल सड़ने लगती है। ढाई लाख किसानों को हमारी सरकार ने किसान सम्मान निधि में भेजे है। आपके आशीर्वाद से बंगाल में डमल इंजन का सरकार बनेगी तो यहां से अन्याय खत्म होगा। यह मोदी की गारंटी है।

चुनाव आयोग पर विश्वास

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का चुनाव आपके बच्चों का भविष्य तय करने वाला है। इसलिए आप बच्चों के भविष्य के लिए वोट दीजिए। आप अपना वोट अपने परिवार के लिए दीजिए। बीजेपी को वोट देकर परिवर्तन पर मुहर लगाइए। मुझे चुनाव आयोग पर विश्वास है कि इस बार निष्पक्ष चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें : राहुल बोले- असम CM नफरत फैलाते हैं, सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

 घुसपैठियों को सीधा टीएमसी का समर्थन 

तृणमूल के शासन काल में बंगाल की डेमोक्रेसी में भयंकर बदलाव आया है। इन घुसपैठियों को सीधा टीएमसी का समर्थन मिलता है। इसलिए भारत सरकार घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें बाहर निकालने का काम कर रही है। दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने देश घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे है। लेकिन पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों की बचाने की कोशिश होती है। इसलिए TMC सरकार विरोध करती है। पीएम मोदी ने कहा- टीएमसी के नेता विकास के पैसों का कमीशन खोजने में लगे है टीएमसी के अन्याय की लिस्ट बहुत लंबी है। जब उत्तर कन्या को बनाया गया था, तब कहा गया था कि यह विकास का केंद्र बनेगा। लेकिन सरकर के लोग अभी तक विकास के पैसों का कमीशन खोजने में लगे हैं। बार-बार विकास का वादा दोहराया गया लेकिन आज 14 सालों बाद भी जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

यह भी देखें : राजस्थान में अनोखी शादी! दिव्यांग बेटी ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ लिए सात फेरे | Jobner | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2