KBP Times

“ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक”, मन की बात में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के तहत देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के 129वें संस्करण में उन्होंने कहा, “इस साल,ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। पूरी दुनिया ने देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए।”

“2025 ने हमें कई गौरवांवित पल दिए”

प्रधानमंत्री मोदी (Mann Ki Baat) ने कहा कि 2025 ने हमें कई ऐसे पल दिए हैं जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। भारत ने साइंस और स्पेस के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है, इतना ही नहीं शु0भांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहल भी 2025 में शुरू हुईं। भारत में अब चीतों की संख्या 30 से ज़्यादा हो गई है।

“भारत की अनोखी विरासत एक साथ देखने को मिलीं”

पीएम मोदी ने कहा, “2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत सब एक साथ देखने को मिलीं। साल की शुरुआत (Mann Ki Baat)में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। साल के आखिर में अयोध्या में राम मंदिर में झंडा फहराने की सेरेमनी ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।” उन्होंने कहा कि लोगों ने स्वदेशी प्रोडक्ट्स के लिए भी बहुत उत्साह दिखाया है, लोग सिर्फ़ भारतीय की मेहनत से बने सामान खरीद रहे हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और भी ज़्यादा आत्मविश्वास दिया है।

“हमारे बच्चे Tech-World में आगे तो बढ़ रहे हैं”

इस दौरान उन्होंने बताया कि दुबई में रहने वाले कन्नड़ परिवारों ने खुद से एक जरूरी सवाल पूछा कि हमारे बच्चे Tech-World में आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन कहीं वो अपनी भाषा से दूर तो नहीं हो रहे हैं? यहीं से जन्म हुआ ‘कन्नड़ पाठशाले’ का। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ऐसा प्रयास, जहां बच्चों को ‘कन्नड़’ पढ़ना, सीखना, लिखना और बोलना सिखाया जाता है। Geetanjali IISc यह अब सिर्फ एक Class नहीं, Campus का सांस्कृतिक केंद्र है। यहां हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत है, लोक परंपराएं हैं, शास्त्रीय विधाएं हैं, छात्र यहां साथ बैठकर रियाज करते हैं। Professor साथ बैठते हैं, उनके परिवार भी जुड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: “साजिश के तहत बेटे को…” पन्या सेपट का बड़ा आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि इसी महीने Smart India Hackathon 2025 का समापन हुआ है। इस Hackathon के दौरान 80 से ज्यादा सरकारी विभागों की 270 से ज्यादा समस्याओं पर students ने काम किया है। जहां चाह, वहां राह- इस कहावत को मणिपुर के एक युवा मोइरांगथेम सेठ जी ने सच कर दिखाया है। उनकी उम्र 40 साल से भी कम है। मोइरांगथेम मणिपुर के जिस क्षेत्र में रहते थे वहां बिजली की बड़ी समस्या थी। इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने Local Solution पर जोर दिया और जिसका Solution उन्हें Solar Power में मिला।

यह भी देखें: अरावली मुद्दे पर डोटासरा सख्त | अपने ही 8 जिलाध्यक्षों को नोटिस की चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क