KBP Times

“साजिश के तहत बेटे को…” पन्या सेपट का बड़ा आरोप

Panya Sepat

Panya Sepat: राजस्थानी फिल्मों और मंचीय कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके कलाकार पन्या सेपट (Panya Sepat) आज गहरे सदमे में हैं। जिनके डायलॉग पर लोग ठहाके लगाते थे, आज उन्हीं की आंखों में अपने बेटे की मौत को लेकर सवाल और दर्द साफ दिखाई दे रहा है।

निजी होटल में संदिग्ध हालात में बेटे की मौत

पन्या सेपट के बेटे गौदीप मीणा की करीब पांच दिन पहले एक निजी होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया है, लेकिन परिवार इस दावे को सिरे से खारिज कर रहा है। पन्या सेपट का कहना है कि उनके बेटे की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘निक’ नाम के एक शख्स ने साजिश के तहत उनके बेटे को फंसाया और उसकी जान ली।

एंबुलेंस में साथ जाने से रोके जाने का आरोप

पन्या सेपट (Panya Sepat)  ने बताया कि जब उनके बेटे को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था, तब उन्हें साथ जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं जब वे होटल पहुंचे, तब तक उनके बेटे को फंदे से उतारा जा चुका था। इसी बात को लेकर उन्होंने पूरे मामले पर सवाल खड़े किए हैं। पन्या सेपट का कहना है कि अगर मामला आत्महत्या का था, तो हर प्रक्रिया इतनी जल्दबाजी में क्यों पूरी की गई। उन्होंने पूछा कि उन्हें बेटे से मिलने से क्यों रोका गया और सब कुछ इतनी जल्दी क्यों निपटा दिया गया।

लोन को लेकर था तनाव, लेकिन कर्ज चुका दिया गया था

पन्या सेपट (Panya Sepat) ने बताया कि उनके बेटे ने एक मोबाइल एप के जरिए करीब 30 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसे लेकर वह परेशान जरूर था। हालांकि पन्या का दावा है कि उन्होंने खुद पैसे देकर वह पूरा कर्ज चुका दिया था। पन्या सेपट का साफ कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर नहीं था और वह ऐसा कदम उठा ही नहीं सकता। उनका आरोप है कि गौदीप को किसी साजिश के जाल में फंसाया गया है और वे जल्द ही सबूतों के साथ सामने आएंगे। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। फिलहाल परिवार पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं है।

आत्महत्या या हत्या?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सच में आत्महत्या है, या फिर एक कलाकार के बेटे की मौत के पीछे कोई बड़ा सच छिपाया जा रहा है? जवाब अब पुलिस जांच और इंसाफ की प्रक्रिया पर टिका है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2