KBP Times

देशभर में 27 जनवरी को बैंक हड़ताल, Five Day Week की मांग को लेकर कर्मचारी उतरेंगे सड़क पर

Bank Strike

Bank Strike : देशभर में होने वाली यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में पूरे देश में 27 जनवरी 2026 को बैंकिंग व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है. करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने वाले हैं. बैंक कर्मचारी पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर यह आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन में सरकारी, निजी, विदेशी, ग्रामीण और सहकारी बैंक सभी शामिल होंगे.

बैंक कर्मचारियों की Five Day Week की कार्य दिवस की मांग है. जिसे लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है. जानकारी के अनुसार भारतीय बैंक संघ की ओर से यह प्रस्ताव पिछले दो साल से सरकार के पास लंबित है, लेकिन अब तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है.

बैंक एम्प्लॉय यूनियनों के अनुसार, यह मांग 7 दिसंबर 2023 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और भारतीय बैंक संघ के बीच हुए समझौते का हिस्सा थी. जिसे बाद में 8 मार्च 2024 के सेटलमेंट और जॉइंट नोट में भी दोहराया गया था.

इस प्रस्ताव के तहत सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना काम का समय 40 मिनट बढ़ाने और सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की बात कही गई है. यह मांग पूरी न होने के कारण बैंकों यूनियनों ने 27 जनवरी को पूरे देश में हड़ताल करने का फैसला लिया है.

इन संगठनों ने दिया समर्थन

देशभर में होने वाली यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है. जो बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के नौ प्रमुख संगठनों का संयुक्त मंच है. इसमें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स शामिल हैं.

लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक

जनवरी के आखिरी हफ्ते में ग्राहकों को बैंक से जुड़े कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लगातार चार दिन बैंक बंद रहने की संभावना है. 24 जनवरी को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं. वहीं, 25 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी.

यह भी पढें: केरल में PM मोदी ने 4 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट’

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. ऐसे में लोगों को पहले से अपनी बैंक के प्लान बना लेने की सलाह दी जा रही है.

यह भी देखें: भजनलाल-गहलोत की उड़ेगी नींद, रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे बड़ा खेल!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2