KBP Times

आखिरकार पीछे हटे बिल गेट्स, AI समिट में स्पीच नही देने का लिया फैसला

bill gates

Bill Gats & AI summit:  माईक्राॅसोफ्ट कंपनी के सीईओ बिल गिट्स दिल्ली में आयोजित एआई समिट में अपनी स्पीच नहीं देंगे। इससे पहले सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि बिल गेट्स एआई समिट में हिस्सा लेंगे और स्पीच देंगे। दो तीन दिन से बिल गेट्स के एआई समिट में भाग लेने और नहीं लेने पर उहपोह की स्थिती बनी हुई थी। अब खबर सामने आई है कि बिल गेट्स किसी कारणवश एआई समिट में भाषण नहीं देने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी है. उनकी जगह पर अंकुर वोरा भाषण देंगे, जो गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और इंडिया हेड हैं.

बिल गेट्स के नहीं आने का कारण

एआई समिट में बिल गेट्स के नहीं आने को लेकर आयोजकों ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि समिट का पूरा ध्यान उसके मुख्य विषयों और प्राथमिकताओं पर बना रहे. आयोजकों ने बताया कि अंकुर वोरा का संबोधन फाउंडेशन के काम और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा. वहीं सूत्रों का कहना है कि दरअसल बिल गेट्स का नाम एम्सटीन फाईल में उजागर होने के बाद दुनियाभर मे बिल गेट्स की बदनामी हुई है, एम्सटीन फाईल में नाम आने को लेकर दस से अधिक देशों में इस्तीफे हुए हैं ऐसे में बिल गेट्स का भारत सरकार का मेहमान बनना और एआई समिट में स्पीच देने सहीं नहीं माना जाता इसलिए भारत सरकार ने उनसे दूरी बनाना उचित समझा है।

भारत के प्रति प्रतिबद्धता कायम

गेट्स फाउंडेशन ने साफ किया है कि भारत में उसके काम और सहयोग में कोई बदलाव नहीं है. फाउंडेशन भारत के साथ मिलकर स्वास्थ्य और विकास से जुड़े लक्ष्यों पर काम करता रहेगा. यह फैसला केवल समिट के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर लिया गया है. फाउंडेशन ने दोहराया है कि वह भारत में अपनी साझेदारी और योजनाओं को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगा.

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों लेंगे भाग

दिल्ली में आयोजित एआई समिट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भाग लेंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस कृष्णन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज गुरुवार 19 फरवरी को शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन सत्र में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों सहित लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.

यह भी पढें : बातचीत के बावजूद ईरान और अमेरिका जंग के मुहाने पर .., दोनों ओर से बयानबाजी और तैयारियां जारी

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का बयान

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार (18 फरवरी 2026) को कहा कि भारत अपने प्रतिभा भंडार और मजबूत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के बल पर एआई के क्षेत्र में अगुवा बनने और समाज में इसके व्यापक अनुपालन का उदाहरण पेश करने की स्थिति में है. सुनक ने यह टिप्पणी यहां आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान एक संवाद सत्र में की. इस सत्र का आयोजन कार्नेगी इंडिया ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन एवं अन्य साझेदारों के साथ किया था. इस दौरान सुनक ने कहा कि एआई को लेकर दुनिया भर में अलग-अलग दृष्टिकोण हैं. उन्होंने कहा, “एआई को लेकर भारत में जबर्दस्त आशावाद और भरोसा है, जबकि पश्चिमी देशों में इस समय प्रमुख भावना चिंता की है.

यह भी देखें : निर्मल चौधरी का पत्ता साफ! BJP कनेक्शन तो वजह नहीं? 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2