KBP Times

करणी सेना के संभागीय प्रवक्ता ने राहुल गांधी को दी गोली मारने की धमकी, कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

karni sena

Big News : करणी सेना के कथित संभागीय प्रवक्ता राजा आमेरा का एक विडियो वायरल हुआ है जिसमें आमेरा ने राहुल गांधी सहित 25 कांग्रेस सांसदों को जान से मारने की धमकी दी है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को यह दावा किया। उन्होंने धमकी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया X पर शेयर किया है। पवन खेड़ा ने लिखा कि पूरा भाजपा तंत्र एक गोडसे फैक्ट्री है। तथाकथित करणी सेना द्वारा राहुल गांधी और 25 सांसदों के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है। यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साजिश का हिस्सा है। उन्होंने X पर लिखा- कट्टरपंथ ऐसे ही काम करता है। वे पहले एक झूठ बनाते हैं, पॉलिटिकल अथॉरिटी उसे आगे बढ़ाती हैं और तब तक फैलाती हैं जब तक उनके फॉलोअर्स के मन में नफरत और हिंसा नहीं भर जाती। तब भी गोडसे बनाया गया था। आज फिर एक और गोडसे को तैयार किया जा रहा है।

वायरल वीडियो

वीडियो में खुद को करणी सेना का बताते हुए शख्स ने संसद में ओम बिरला के चैंबर में हुई घटना का जिक्र किया। शख्स की पहचान राज आमेरा के रूप में हुई है। वह कोटा के उद्योग नगर का है। करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता है। करीब 3 दिन पहले ही प्रवक्ता बनाया गया है। राज आमेरा ने कहा कि ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के 25 सांसदों ने जो बदतमीजी की है। वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सब के पीछे राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।
मैं चेतावनी देता हूं अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो उन 25 सांसदो के घर में तोड़फोड़ करेंगे और राहुल गांधी सुन लें उनके घर में घुसकर गोली मारेंगे। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। मेरी मांग है कि उन 25 सांसदों पर कार्रवाई हो।
मोदी सरकार में मंत्री किरेन रिजिजू को जो बयान सामने आया, उसे सुनने के बाद हम लोग काफी गुस्से में हैं। मेरी इस धमकी के बाद अगर मुझे जेल हो जाए तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी पढें : ‘सुबह से शाम मुफ्त खाना, बिजली-पानी मिलने से काम की भावना कम होगी’, केन्द्र और अन्य पक्षों को SC का नोटिस

कोटा पुलिस ने पकड़ा

वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस ने आरोपी राज आमेरा को पकड़ लिया है। एक मीडिया द्वारा राजा आमेरा से बात करने पर उसने कहा बताया कि उसे वीडियो की जानकारी नहीं है। विपक्ष ने फेक आईडी बनाकर वीडियो बनाया है। मैं सनातन से जुड़ा हुआ हूं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता हूं।

रिजिजु ने देश को गुमराह किया- खेड़ा

पवन खेड़ा ने धमकी वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पहले किरेन रिजिजु ने झूठ बोला। उन्होंने देश को गुमराह किया कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में ओम बिरला का अपमान किया। फिर भाजपा सांसदों ने यह दोहराना शुरू किया कि राहुल गांधी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। यह विपक्ष को बदनाम करने और विशेषकर राहुल जी के खिलाफ हिंसा को वैध ठहराने का एक सुनियोजित अभियान है।

यह भी देखें : निर्मल चौधरी का पत्ता साफ! BJP कनेक्शन तो वजह नहीं?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2