KBP Times

सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट, शादी की खरीददारी में मिलेगी राहत

Gold & Silver price fall

Gold & Silver Business: देश में शादी सीजन में जहां सोना-चांदी के बढते दाम वर और वधु पक्ष दोनों को बेचौन किए हुए हैं, उनका बजट बुरी तरह बिगड रहा है वहीं चांदी के दामों में गिरावट ने थोडी सी राहत दिलाई है. घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,53,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,54,760 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सोने के भाव में गिरावट

17 फरवरी की सुबह करीब 9.50 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.70 प्रतिशत या करीब 1100 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,680 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,53,959 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

चांदी की कीमतों में गिरावट

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.33 फीसदी या 3,200 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,700 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,35,207 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,37,720 रुपये था. दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी के दाम गिर गए है. दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,600 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,000 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये चल रही है.

यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, कब से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा?

महानगरों में यह हैं भाव

विभिन्न स्रोत से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक देश के बडे शहरों में सोने का भाव इस प्रकार से हैं –

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,580 रुपए
22 कैरेट – 1,43,540 रुपए
18 कैरेट – 1,17,470 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,910 रुपए
22 कैरेट – 1,42,000 रुपए
18 कैरेट – 1,16,180 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,57,520 रुपए
22 कैरेट – 1,44,390 रुपए
18 कैरेट – 1,23,490 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,910 रुपए
22 कैरेट – 1,42,000 रुपए
18 कैरेट – 1,16,180 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,480 रुपए
22 कैरेट – 1,43,440 रुपए
18 कैरेट – 1,17,370 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,580 रुपए
22 कैरेट – 1,43,540 रुपए
18 कैरेट – 1,17,470 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,480 रुपए
22 कैरेट – 1,43,440 रुपए
18 कैरेट – 1,17,370 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,910 रुपए
22 कैरेट – 1,42,000 रुपए
18 कैरेट – 1,16,180 रुपए

यह भी देखें :Jaipur: ताड़केश्वर महादेव मंदिर में हंगामा | पुलिस पर पुजारियों से बदसलूकी का आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

Cancer Patients

देश में कैंसर के मरीजों को राहत; 80 हजार रुपये का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, 543 दवाओं के दाम घटे

Azam Khan Bail

आजम खान और अब्दुल्ला को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, लेकिन चुनाव लड़ने पर पेंच बरकरार

Arnab cyclone

चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

2

2