KBP Times

शेयर मार्किट में खरीददारी से लौटी रौनक, निफ्टी भी उछला

share bazaar

Share Bazaar: भारतीय शेयर बाजार में आज दोपहर बडा सुधार हुआ है और खरीददारी होने से रौनक लौट रही है। दरअसल यह रौनक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से आई है जहां निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ बातचीत जारी रहने की पुष्टि के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज नरमी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जो कि एक समय सौ डॉलर के पार चला गया था। शेयर मार्किट के लिए तेल की कीमतों में यह गिरावट इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि ईरान से जुड़े जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीद बढ़ी है. बाजार को संकेत मिला कि यदि बातचीत आगे बढ़ती है तो तेल सप्लाई को लेकर चिंताएं कम हो सकती हैं. इसी वजह से कच्चे तेल में बिकवाली बढ़ी है।

कीमतों में नरमी का असर

तेल की कीमतों में नरमी का असर शेयर बाजार के सेंटिमेंट पर भी देखने को मिला. आमतौर पर कच्चा तेल सस्ता होने से भारत जैसे तेल आयातक देशों को फायदा होता है. इससे आयात बिल पर दबाव कम हो सकता है और कंपनियों की लागत भी घट सकती है. यही कारण है कि तेल में गिरावट की खबर आते ही बाजार में खरीदारी का माहौल बन गया। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर ईरान-अमेरिका बातचीत से जुड़े हर अपडेट पर रहेगी, क्योंकि इसका सीधा असर कच्चे तेल और वैश्विक बाजारों की दिशा पर पड़ सकता है।

आईटी शेयरों में तीसरे दिन भी जोरदार खरीदारी

आज की रिकवरी का सबसे बड़ा हीरो आईटी सेक्टर रहा.निफ्टी आईटी इंडेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली. निचले स्तरों पर खरीदारी के साथ-साथ ब्रोकरेज हाउस ब्स्ै। की सकारात्मक टिप्पणी ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.ब्रोकरेज के अनुसार सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस यानी ैैं कंपनियों के मजबूत नतीजे यह संकेत दे रहे हैं कि प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और इम्प्लीमेंटेशन से जुड़े कामों की मांग बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : जून महीने के पहले ही दिन महंगाई की नई मार, कमर्शियल सिलेंडर 53.50 रुपए तो 5 KG वाला 11 रुपये महंगा हुआ

यह भी देखें: अपनों ने ठुकराया, आश्रम बना सहारा | बेसहारा माताओं की दर्दभरी कहानी | Apna Ghar Ashram Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2