KBP Times

जनता की बढ़ सकती है टेंशन, LPG सप्लाई सुधरने में लग सकते हैं 4 साल, सरकारी अधिकारी का दावा

LPG Gas Supply in India

LPG Gas Supply in India:ईरान-अमेरिका जंग के बाद भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई चेन पर गहरा असर पड़ा है. अब एक सरकारी अधिकारी के हवाले से जानकारी सामने आई है कि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की सप्लाई पूरी तरह सामान्य होने में करीब 3 से 4 साल का समय लग सकता है. हालांकि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि घरेलू जरूरतों पर इसका असर कम से कम पड़े और एलपीजी, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति बाधित न हो.

सरकार की प्राथमिकता: घर-घर गैस पहुंचाना
एक वरिष्ठ अधिकारी ने अंग्रेजी वेबसाइट मनी कंट्रोल से बातचीत में बताया कि फिलहाल सरकार का पूरा फोकस एलपीजी और क्रूड ऑयल की सप्लाई को बनाए रखने पर है. संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर घर तक गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. अगर कहीं कमी की स्थिति बनती है तो उसे तुरंत दूर करने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: युद्व विराम पर टिका सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 78,200 पर कर रहा कारोबार

बंद हुए अहम सप्लाई स्रोत
अधिकारी के मुताबिक, इस संकट की बड़ी वजह कुछ महत्वपूर्ण सप्लाई स्रोतों का बंद होना है. उन्होंने कहा कि प्रभावित सप्लायर्स से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उन्हीं के इनपुट के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि सप्लाई को सामान्य होने में लंबा समय लग सकता है. हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि स्रोत पूरी तरह खत्म हो गए हैं या उत्पादन अस्थायी रूप से रुका है, लेकिन सप्लायर्स का मानना है कि स्थिति सुधारने में कम से कम तीन साल लगेंगे.

होर्मुज विवाद से बढ़ी चिंता
27 फरवरी को शुरू हुए ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बाद से स्थिति और जटिल हो गई है. भले ही ईरान में सीजफायर लागू हो चुका है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी विवाद सप्लाई के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ है. भारत को लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी इसी मार्ग से मिलती है, ऐसे में वहां की अस्थिरता का सीधा असर देश की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2