KBP Times

IT Companies, AI लक्ष्यों के हिसाब से कर रही बिजनेस को व्यवस्थित, कहीं कर्मचारी बढ़े तो कहीं घटे

IT Companies

IT Companies: देश में आईटी सेक्टर की कंपनियां इस वक्त अपने एआई लक्ष्यों के हिसाब से अपने बिजनेस ऑपरेशन्स को फिर से व्यवस्थित करने में लगी हैं। मार्किट रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी से मार्च 2026 तक तिमाही में भारत की टॉप 5 आईटी सर्विसेज कंपनियों में से 3 कंपनियों- TCS, HCL Tech, विप्रो ने कर्मचारियों की संख्या में तिमाही आधार पर बढ़ोतरी की है वहीं इंफोसिस और टेक महिंद्रा ने कर्मचारियों की संख्या घटाई है।

वर्कफोर्स में कर्मचारी बढ़ गए

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में TCS की वर्कफोर्स में तिमाही आधार पर 2,356 कर्मचारी बढ़ गए। मार्च के आखिर तक कंपनी में 5,84,519 कर्मचारी थे। पूरे वित्त वर्ष 2026 में वर्कफोर्स में 23,000 कर्मचारियों की कमी दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2026 में TCS ने अपनी वर्कफोर्स से 12,000 लोगों को निकालने का फैसला किया। मार्च 2026 तिमाही में HCLTech की वर्कफोर्स में तिमाही आधार पर 802 कर्मचारी बढ़े। मार्च के आखिर तक कर्मचारियों की कुल संख्या 2,27,181 दर्ज की गई। वहीं Wipro के कर्मचारियों की संख्या में तिमाही आधार पर 135 की बढ़ोतरी हुई। मार्च 2026 के आखिर तक कंपनी में 242,156 कर्मचारी थे। 

नए लोगों को नौकरी पर रखने के लक्ष्य

TCS ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 25,000 फ्रेशर्स को नौकरी देने की पेशकश की है। फिर साल के दौरान मांग के आधार पर इस लक्ष्य को बढ़ाएगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 44,000 फ्रेशर्स की नियुक्ति की थी। Infosys की योजना नए वित्त वर्ष 2027 में लगभग 20,000 नए लोगों को नौकरी पर रखने की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में भी इतने ही लोग नौकरी पर रखे थे। IT Companies HCLTech, टेक महिंद्रा और Wipro ने कहा कि वे नए वित्त वर्ष के आगे बढ़ने के साथ-साथ इस बारे में फैसला करेंगे। वित्त वर्ष 2026 में HCLTech ने 11,744 नए लोगों को नौकरी पर रखा। Wipro ने 7,500 नए कर्मचारियों को नौकरी दी।

यह भी पढ़ें : Gold और Silver दोनों की कीमतों में गिरावट, निवेश और खरीद के लिए अच्छा अवसर

हायरिंग में बढ़त लगभग रुक सी गई

इंफोसिस में कर्मचारियों की संख्या में तिमाही आधार पर 8,440 की कमी आई। मार्च के आखिर तक कंपनी में 3,28,594 कर्मचारी थे। इसी तरह Tech Mahindra ने मार्च 2026 तिमाही के दौरान एक तिमाही पहले के मुकाबले लगभग 1,993 कर्मचारियों को गंवा दिया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान वर्कफोर्स में 1108 कर्मचारियों की कमी आई। Nasscom की ताजा सालाना रणनीतिक समीक्षा के अनुसार, भारत की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2026 में पिछले साल के मुकाबले सिर्फ 2,000 नई नौकरियां ही एड कीं।  इससे पता चलता है कि IT Companies हायरिंग में बढ़त लगभग रुक सी गई है। टेक इंडस्ट्री में कुल कर्मचारियों की संख्या वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 59.5 लाख हो गई। पिछले साल यह 58.2 लाख थी। इसका मतलब हुआ कि 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2