KBP Times

पीएलआई स्कीम का असर: वित्त वर्ष 26 में iPhone निर्यात 2 लाख करोड़ पार

Apple iPhone Export

Apple iPhone Export: (आईएएनएस) भारत का आईफोन निर्यात वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है. यह अब देश का सबसे बड़ा ब्रांडेड निर्यात बन गया है, जो कि डायमंड, ऑटोमोटिव फ्यूल और दवाइयों से भी अधिक है. देश में स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने की वजह केंद्र द्वारा लाई गई प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम है, जिससे देश में बीते कुछ वर्षों में उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिली है. वेंडर्स की ओर से प्रशासन को दिए गए डेटा के मुताबिक, एप्पल हार्मोनाइज्ड सिस्टम (एचएस) वर्गीकरण के तहत सभी श्रेणियों में सबसे बड़ा ब्रांडेड निर्यातक है. एचएस विश्व स्तर पर कारोबार किए जाने वाले 5,000 से अधिक उत्पादों का समूह है.

भारत से कुल 2.6 लाख करोड़ के स्मार्टफोन का निर्यात
वित्त वर्ष 26 में भारत से कुल 2.6 लाख करोड़ रुपए (29.4 अरब डॉलर) के स्मार्टफोन का निर्यात हुआ है, जिसमें आईफोन की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत यानी 22 अरब डॉलर से अधिक की है. इसके बाद 14.53 अरब डॉलर के साथ ऑटोमोटिव डीजल फ्यूल सबसे बड़ा निर्यात है. वहीं, डायमंड 11.23 अरब डॉलर के साथ तीसरे, दवाइयां और मोटर गैसोलीन क्रमश: 9.98 अरब डॉलर और 8.5 अरब डॉलर के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर है. पीएलआई योजना के लागू होने के बाद से आईफोन के निर्यात में तीव्र वृद्धि हुई है, जो पांच वर्षों के भीतर यह शून्य स्तर से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2022 में निर्यात का मूल्य 9,351.6 करोड़ रुपए था, जो वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 44,269.5 करोड़ रुपए हो गया, और फिर वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 85,013.5 करोड़ रुपए हो गया.

यह भी पढ़ें: हिल सकता है भारतीय शेयर बाजार, सोच समझकर करें निवेश

2025 में निर्यात बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपए हुआ
इसके बाद वित्त वर्ष 2025 में निर्यात बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपए हो गया, और भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार बाधाओं के बावजूद वित्त वर्ष 2026 (अप्रैल-फरवरी) में इसमें 33 प्रतिशत की और वृद्धि हुई. इसके अलावा, एप्पल ने घोषणा की है कि जॉन टर्नस 1 सितंबर, 2026 से टिम कुक के स्थान पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद संभालेंगे. कुक ने इससे पहले नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए ऐसी खबरों को “अफवाह” बताया था और कंपनी का नेतृत्व करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

Cancer Patients

देश में कैंसर के मरीजों को राहत; 80 हजार रुपये का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, 543 दवाओं के दाम घटे

Azam Khan Bail

आजम खान और अब्दुल्ला को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, लेकिन चुनाव लड़ने पर पेंच बरकरार

Arnab cyclone

चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

2

2