KBP Times

जन्माष्टमी पर सोने के भाव में गिरावट, चांदी 2.50 लाख रुपये पर स्थिर

Gold-silver price

Gold-Silver Price : जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार 4 सितंबर को सोने की कीमत में हालांकि मामूली गिरावट आई है जिससे आज के दिन महिलाओं को सोने के गहनें खरीदने में कुछ पैसों की बचत हो सकती है। बाजार में आज के दिन सोना 866 रुपये टूटकर 1,54,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और यह 2,36,210 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है. अब बाजार की नजर अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल्स और बेरोजगार के आंकडों पर है। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर आगे के फैसलों के संकेत मिल सकते हैं, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

आज चांदी का भाव

4 सितंबर 2026 को भारत में चांदी का भाव 250 रुपये प्रति ग्राम है. यानी एक किलो चांदी की कीमत 2.5 लाख रुपये है. अगर 10 ग्राम चांदी खरीदी जाती है, तो इसकी बेस कीमत 2,500 रुपये होगी. इस पर 12ः मेकिंग चार्ज के तौर पर 300 रुपये जुड़ेंगे. इसके बाद 3ः ळैज् के रूप में 84 रुपये देना होगा. इस तरह 10 ग्राम चांदी की कुल कीमत 2,884 रुपये बैठेगी, जिसमें चांदी की कीमत के साथ मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी शामिल है।

सोने के निवेश पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं

सोने की कीमत को लेकर एक्सपर्ट ने ट्रेडर्स के लिए अहम लेवल बताए हैं. उनके मुताबिक, अगर सोना 1,54,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है, तो इसमें आगे तेजी देखने को मिल सकती है. एक्सपर्ट ने सोने के लिए 1,56,500 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं, इस ट्रेड में 1,53,800 रुपये का स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी गई है. यानी मौजूदा स्तर से ऊपर जाने पर मुनाफा मिल सकता है, जबकि 1,53,800 रुपये के नीचे भाव फिसलने पर नुकसान को सीमित किया जा सकता है।

केन्द्रीय बैंकों की खरीददारी से सहारा

सोने की कीमत को सहारा देने वाले कई कारण हैं. इनमें सबसे अहम केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2026 में केंद्रीय बैंक हर महीने औसतन करीब 50 टन सोना खरीद सकते हैं. इसके साथ ही, बैंक ने साल के अंत तक सोने का भाव 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है. दुनिया में बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन और आर्थिक अनिश्चितता भी सोने की मांग बढ़ा रही है. ऐसे समय में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं।

सोने के भाव का रुपये पर असर

भारत में सोने की कीमत पर रुपये की चाल का भी सीधा असर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर सोने की कीमत कुछ समय के लिए स्थिर रहती है, तब भी रुपये में कमजोरी आने पर घरेलू बाजार में सोना महंगा हो सकता है. इसकी वजह यह है कि भारत अपनी सोने की जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है और भुगतान डॉलर में होता है. इसलिए डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने पर आयात की लागत बढ़ जाती है, जिसका असर भारतीय बाजार में सोने की कीमत पर पड़ सकता है.

इंटरनेशनल मार्किट में सोने-चांदी की कीमतें

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.56 फीसदी गिरकर 4154 रुपये पर आ गई है. चांदी का दाम 0.76 फीसदी फिसलकर 67.19 डॉलर प्रति औंस पर है. सोने की कीमत कैरेट के हिसाब से अलग-अलग है. 22 कैरेट सोना 14,300 रुपये प्रति ग्राम से नीचे, 18 कैरेट 11,700 रुपये और 24 कैरेट सोना 15,600 रुपये प्रति ग्राम से कम है. वहीं, प्ठश्र। के मुताबिक 999 प्योरिटी वाले सोने का भाव 15,373 रुपये प्रति ग्राम है. 995 प्योरिटी का रेट 15,312 रुपये और 916 प्योरिटी का 14,082 रुपये प्रति ग्राम है. इसके अलावा 750 प्योरिटी वाला सोना 11,530 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 8,993 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर है।

यह भी पढ़ें –SBI में सेविंग खाता है तो ATM से अब मिलेगी सिर्फ चार बार फ्री विड्रॉल की सुविधा

यह भी देखें –जयपुर में कान्हा की 300 साल पुरानी विरासत | Govind Dev Ji, Gopinath Ji और Kanak Vrindavan का रहस्य

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2