KBP Times

गणपति एस लक्ष्मीनारायणन बने टाटा कम्प्यूनिकेशंस के एमडी

Ganpati is Tata new MD

Ganesh: टाटा कम्यूनिकेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गणपति एस. लक्ष्मीनारायणन को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह नियुक्ति 20 मई 2026 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल 19 मई 2031 तक, यानी लगातार 5 साल के लिए रहेगा. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी ने बताया कि नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश के आधार पर बोर्ड ने गणपति एस. लक्ष्मीनारायणन को एडिशनल डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि लक्ष्मीनारायणन का कंपनी के किसी अन्य डायरेक्टर के साथ कोई पारिवारिक या आपसी संबंध नहीं है. साथ ही, उन्हें ैम्ठप् या किसी अन्य प्राधिकरण के आदेश के तहत डायरेक्टर पद संभालने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है.

गणेश के नाम से प्रसिद्व

गणपति एस. लक्ष्मीनारायणन, जिन्हें ‘गणेश’ के नाम से भी जाना जाता है, को इससे पहले 21 जनवरी 2026 को टाटा कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने एमडी और सीईओ-डेसीगनेट नियुक्त किया था. उनके पास 30 साल से अधिक का अंतरराष्ट्रीय मैनेजमेंट अनुभव है. उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनियों, बी2बी स्टार्टअप्स और भारतीय उद्यमों के साथ काम किया है. टाटा कम्युनिकेशंस से जुड़ने से पहले गणेश सर्विस नाउ में इंडिया और सार्क के लिए एमडी और ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट थे, जहां वे कंपनी की मार्केट ग्रोथ को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इससे पहले वे एयरटेल बिजनेस इंडिया के सीईओ और एयरटेल की एंटरप्राइज बिजनेस यूनिट के सीईओ भी रह चुके हैं.

एकेडमिक बैकग्राउंड

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो गणेश ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन, एन आर्बर के रॉस स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA किया है, जहां उन्होंने हाई डिस्टिंक्शन हासिल किया. इसके अलावा उन्होंने चेन्नई के गिंडी इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में BS की डिग्री हासिल की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे. वे दो बार NASSCOM एग्जीक्यूटिव काउंसिल के लिए चुने जा चुके हैं और FICCI काउंसिल में भी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा वे Social Venture Partners Bengaluru के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल

यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2