KBP Times

10000 रुपये सस्ती हुई चांदी, निवेशक बरतें सावधानी

silver price down

Business Market: बाजार में एक बार फिर चांदी के भाव में गिरावट आई है, चांदी 10000 रुपये सस्ती हो गई है लेकिन निवेशकों को अभी सावधानी बरतने की जरुरत है. आज की कीमत पर खरीदने वाले तभी लाभ की स्थिती में आएंगे जब चांदी का भाव चढने लगे लेकिन बाजार के जानकार मान रहे हैं कि चांदी की कीमत अभी और गिरेगी. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में फिर गिरावट देखने को मिली. इस दौरान एमसीएक्स पर सोने और चांदी के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट देखी गई. दरअसल, बुधवार को अमेरिका में जनवरी के महीने में जॉब की क्या स्थिति रही इस पर लेबर मार्केट की रिपोर्ट आएगी इसलिए निवेशक सावधानी बरते हुए हैं. इसके अलावा, शुक्रवार को महंगाई के आंकड़े भी आएंगे, जो आगे चलकर फेड रिजर्व की पॉलिसी पर अपना असर डाल सकते हैं.

चांदी की कीमत में गिरावट

आज के कारोबारी सेशन में MCX पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2 परसेंट या 4905 रुपये की गिरावट के साथ 2,57,715 रुपये प्रति किलो के लेवल पर आ गए. इसी तरह से 2 अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 2005 रुपये या 2 परसेंट गिरकर 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट में भी सोने और चांदी में थोड़ी गिरावट आई है. कमजोर डॉलर के बीच पिछले सेशन में 2 परसेंट बढ़ने के बाद स्पॉट गोल्ड आज 0.36 परसेंट गिरकर 5066.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. इससे पहले, 29 जनवरी को सोना 5594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था. पिछले सेशन में लगभग 7 परसेंट की तेजी के बाद स्पॉट सिल्वर आज 0.44 परसेंट फिसलकर 81.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. 29 जनवरी को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी.

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद लगातार तेज़ी

कितना है भाव ?

भारत में आज चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीधे 10000 रुपये की गिरावट आई है. इसी के साथ अब चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वहीं, एक ग्राम चांदी की कीमत आज 290 रुपये है.

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा जैसे कई शहरों में आज चांदी 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है. हालांकि, चेन्नई, हैदराबाद, मदुरै, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर में आज चांदी की कीमत 3,00,000 प्रति किलोग्राम है. कल कीमतों में आई 15000 रुपये की तेजी के बाद आज 10000 रुपये की गिरावट खरीदारों के लिए राहत की बात है. इससे पहले 2 फरवरी को चांदी की कीमत में 50000 रुपये की गिरावट आई थी. फिर इसके बाद 5 और 6 फरवरी को भी क्रमश: 20000 और 25000 की गिरावट आई थी.

यह भी देखें : जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? | सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2