KBP Times

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद लगातार तेज़ी

Gold and Silver

Gold & Silver price : सोने और चांदी की कीमतों पर आम आदमी से लेकर निवेशकों तक की नजर है. पिछले एक हफ्ते में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के वायदा भाव में 7,698 रुपये यानी 5.2 प्रतिशत की तेजी आई है. वहीं चांदी की कीमतों में 15,760 रुपये या करीब 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

पिछला हफ्ता सोने और चांदी के लिए बेहद अस्थिर रहा. ग्लोबल मार्केट में कॉमेक्स पर सोना एक हफ्ते में 234.7 डॉलर यानी करीब 5 प्रतिशत चढ़कर 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. वहीं, चांदी का वायदा भाव 1.63 डॉलर यानी 2.08 प्रतिशत फिसला. विश्लेषकों का मानना है कि अब इस हफ्ते भी फेड के बयान और मैक्रो डेटा बाजार की दिशा तय करेंगे इसलिए उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

सिल्वर फ्यूचर्स ने लगाई 6 फीसदी की छलांग

मार्च एक्सपायरी वाले सिल्वर फ्यूचर्स में करीब 6 फीसदी की तेज छलांग देखी गई और यह 2,64,885 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा. मई एक्सपायरी वाले सिल्वर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में भी लगभग 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

सोना-चांदी के दामों में आज तेजी, स्पॉट गोल्ड 5,000 डॉलर के पार

आज सोने और चांदी के दामों में अच्छी तेजी देखी गई. डॉलर के कमजोर होने से कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी है.

यह भी पढ़ें : India-America Trade Deal; अमेरिका का टैरिफ आज से 18 प्रतिशत, भारतीय निर्यातकों को मिलेगा फायदा

सोने के दाम

स्पॉट गोल्ड (प्रति औंस)ः 0.9 प्रतिशत बढ़कर 5,004.61 डॉलर पर पहुंच गया.
शुक्रवार को सोना 4 प्रतिशत चढ़ा था.
अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स : 1प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,026.30 डॉलर प्रति औंस पर.

चांदी के दाम

स्पॉट सिल्वर (प्रति औंस)ः 3.7 प्रतिशत उछलकर 80.89 डॉलर पर.
पिछले सत्र में चांदी में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी आई थी.
चांदी का ऑल-टाइम हाई जनवरी में 121.64 डॉलर था.

यह भी देखेंः जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? | सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2