KBP Times

गोल्ड में किया है इनवेस्ट तो हो जाएं टेंशन-फ्री, कीमतें चढ़ी

happy gold investors

Gold News : गोल्ड में किया है इनवेस्ट तो हो जाएं टेंशन-फ्री क्योंकि एक रिपोर्ट में सोने की कीमतों में गिरावट में कमी बताई गई है. देश भर में पिछले एक पखवाडे से सोने और सिल्वर की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को डरा रखा है। खासकर ऐसे इनवेस्टर्स ज्यादा परेशान हैं, जिन्होंने हाई प्राइसेज पर कीमतों मेटल्स में निवेश किया है। सिल्वर पर तो अब भी दबाव दिख रहा है, लेकिन सोने की कीमतें दबाव से बाहर निकल रही हैं। इस बीच, यूबीएस ने गोल्ड पर एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट गोल्ड के निवेशकों को टेंशन-फ्री कर सकती है।

गोल्ड शुरुआत में गिरावट के बाद संभला

गुरुवार को गोल्ड की कीमतों में शुरुआती कारोबार में गिरावट दिखी थी। विदेश में स्पॉट गोल्ड करीब 2.5 फीसदी नीचे था। इधर, इंडिया में एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गया था। लेकिन, दिन में 12 बजे एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स में रिकवरी दिखी। अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 0.56 फीसदी यानी 852 रुपये चढ़कर 1,53,898 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। यह गोल्ड के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है।

सोने की कीमतें फिलहाल एक रेंज में दिख सकती हैं

यूबीएस ने हालांकि कहा है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें सीमित दायरे में दिख सकती हैं। उधार के पैसे से गोल्ड पर दांव लगाने वाले ट्रेडर्स अपने सौदे काट रहे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है, “आने वाले दिनों में मार्जिन कॉल की वजह से गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में कीमतें 4,500-4,800 डॉलर प्रति औंस की रेंज में बनी रह सकती हैं। उसके बाद गोल्ड में तेजी दिखेगी। यह इस साल के मध्य तक 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।“

सिल्वर फ्यूचर्स में 7 फीसदी तक का दबाव

सिल्वर के बारे में यूबीएस का अनुमान थोड़ा अलग है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। 5 फरवरी को भी सिल्वर की कीमतों पर बड़ा दबाव देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर का भाव 7 फीसदी गिरकर 77 डॉलर प्रति औंस तक चला गया था। इधर, इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज डब्ग् पर सिल्वर फ्यूचर्स (मार्च डिलीवरी) 6.40 फीसदी गिरकर 2,51,652 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा था।

यह भी पढ़ें: L Catterton भारत की एक बड़ी स्नैक्स फूड कंपनी में हिस्सेदारी खरीदेगी

यह भी देखें : “जब हम EWS का विरोध नहीं करते तो…”UGC के सपोर्ट में क्या बोले लोग?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2