KBP Times

ट्रंप के बयान से कारोबार पर असर, कच्चा तेल 9 फीसदी हुआ सस्ता

Business

Iran war effect: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्व जल्दी खत्म होने का बयान दिया है जिससे व्यापार के क्षेत्र में तुरंत असर देखने को मिला है। शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।

कच्चा तेल 89 डॉलर पर आया

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को 10 मार्च बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 8.5: गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था। वहीं अमेरिकी तेल भी करीब 9ः टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की बात कही थी।

एशियाई बाजारों में तेजी

साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.10ः चढ़कर 5,518 पर कारोबार कर रहा। जापान का निक्केई 1,670 अंक या 3.20ः चढ़कर 54,399 पर कारोबार कर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 325 अंक या 1.28ः चढ़कर 25,731 पर कारोबार कर रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 13.01 अंक या 0.32ः नीचे 4,109 पर कारोबार कर रहा।

यह भी पढें : युद्व से तेल संकट गहराया, G-7 देशों की बैठक आज, एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट

चांदी 8000 हजार और सोना 1500 रुपए महंगा

सोने और चांदी के दामों में आज बढ़त है। वायदा बाजार यानी डब्ग् पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,500 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 8000 रुपए बढ़कर 2.75 लाख रुपए पर कारोबार कर रही है।

यह भी देखें : “भांग खाकर अंग्रेजी स्कूल खोले”, Madan Dilawar के बयान से सियासत गरम, Tika Ram Jully का पलटवार।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

Cancer Patients

देश में कैंसर के मरीजों को राहत; 80 हजार रुपये का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, 543 दवाओं के दाम घटे

Azam Khan Bail

आजम खान और अब्दुल्ला को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, लेकिन चुनाव लड़ने पर पेंच बरकरार

Arnab cyclone

चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

2

2