KBP Times

JNUSU Election Result: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट महागठबंधन का कब्जा, 4 सीटों पर विजय, अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष, ABVP ने सचिव पद पर दी कड़ी टक्कर

JNUSU Election Result: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस चुनाव में सेंट्रल पैनल की 4 सीटों पर लेफ्ट महागठबंधन ने जीत दर्ज की है, लेकिन ABVP का प्रदर्शन अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन किया है.

JNUSU Election Result: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (JNUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं. छात्रसंघ चुनाव के सेंट्रल पैनल में लेफ्ट महागठबंधन ने क्लीन स्वीप किया है. मसलन, लेफ्ट गठबंधन ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है. लेफ्ट यूनिटी से AISA की अदिति मिश्रा अध्यक्ष बन गई हैं, उपाध्यक्ष SFI से गोपिका बाबू, महासचिव DSF से सुनील यादव और संयुक्त सचिव AISA से दानिश अली की जीत हुई है. इस बार लेफ्ट गठबंधन में चुनाव लड़ा था, उसमें AISA, SFI और DSF शामिल था. हालांकि, लेफ्ट से और भी संगठन हैं लेकिन वो लेफ्ट गठबंधन में नहीं थे.

महासचिव पद पर एबीवीपी ने लेफ्ट गठबंधन को कड़ी टक्कर दी है. महासचिव पद पर काउंटिंग के आखिरी समय तक उतार-चढ़ाव जारी था. अंत में लेफ्ट गठबंधन के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. पिछली बार के चुनाव में एबीवीपी ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की थी.आइए जानते हैं कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2026 में कुल कितने फीसदी मतदान हुआ था? लेफ्ट महागठबंधन में कौन से छात्रसंगठन थे. साथ ही जानेंगे कि चुनाव में किसे कितने वोट मिले.

4 नवंबर को वोटिंंग, 67 फीसदी हुआ मतदान

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए 2 नवंबर को प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी. इसी कड़ी में 4 नवंबर को वोटिंग आयोजित हुई थी. इस बार 9042 छात्र जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए वोट देने के लिए पात्र थे. इसमें से 67 फीसदी छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

लेफ्ट महागठबंध से बाहर था AISF

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में इस बार फिर लेफ्ट छात्रसंगठन गठबंधन के बैनर तले मैदान मे थे, जिसके तहत चुनाव के लिए AISA, SFI, DSF ने महागठबंधन बनाया था. तो वहीं AISF को महागठबंधन से बाहर किया गया था. चुनाव के लिए लेफ्ट महागठंधन ने AISA की अदिति मिश्रा को अध्यक्ष पद से मैदान में उतारा था. तो वहीं SFI की गोपिका उपाध्यक्ष, DSF से सुनील महासचिव और AISA से दानिश अली को संयुक्त सचिव पद से मैदान में उतारा था.

अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा ने ABVP के विकास पटेल को हराया

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट महागठबंधन की अदिति मिश्रा ने ABVP के विकास पटेल को शिकस्त दी है. अदिति मिश्रा ने 400 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. अदिति को 1937 वोट मिले हैं. तो वहीं ABVP के विकास पटेल को 1400 से अधिक वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर प्रोग्रेसिव स्टूडेंट एसोसिएशन की विजय लक्ष्मी शिंदे रही हैं, जिन्हें 1300 से अधिक वोट मिले.

उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट महागठबंधन गोपिका बाबू को जीत

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट महागठबंधन की गोपिका बाबू को जीत मिली है. उन्होंने ABVP की तान्या को शिकस्त दी है. गोपी को कुल 3101 वोट मिले हैं. तो वहीं ABVP की तान्या कुमारी को 1700 से अधिक वोट मिले हैं. दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 1200 से अधिक वोटों का रहा है.

महासचिव पद पर कांटे की टक्कर, अंत में लेफ्ट महागठबंधन के सुनील जीते

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली. महासचिव पद पर ABVP के राजेश्वर दूबे अंतिम समय तक लेफ्ट महागठबंधन की धड़कने बढ़ाते रहे. असल में 15 में से 13 स्कूलों की मतगणना पूरी होने तक ABVP के राजेश्वर दूबे 100 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए थे. आखिरी स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज की काउंटिंग में मतगणना होनी थी, जिसे लेफ्ट का गढ़ माना जाता है. वहां हुई काउंटिंंग में भी ABVP के राजेश्वर दूबे को वोट तो मिले, लेकिन लेफ्ट महागठबंधन के सुनील ने यहां से बढ़त बना ली और उन्होंने लगभग 100 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. ABVP के राजेश्वर दूबे को लगभग 1890 वोट मिले हैं. तो वहीं लेफ्ट महागठबंधन के मनीष को 2002 वोट मिले हैं.

संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP शुरुआत में रहा आगे

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP शुरुआत में आगे रहा। 15 में से 13 स्कूलों में हुई काउंटिंग में संयुक्त सचिव पद पर ABVP के अनुज आगे थे, लेकिन इसके बाद लेफ्ट महागठबंधन की दानिश अली ने बढ़त बना ली. लेफ्ट महागठबंधन की दानिश अली को लगभग 2083 वोट मिले हैं. तो वहीं ABVP के अनुज को 1700 से अधिक वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर छात्रराजद के रविराज रहे.

ABVP के 14 काउंसलर जीते

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. ABVP के उम्मीदवारों ने 46 काउंसलर पदों में से 14 पर जीत दर्ज की है. इसमें से तीन स्कूलों में ABVP ने क्लीन स्वीप किया है. जानकारी के मुताबिक ABVP के उम्मीदवारों ने काउंसलर पदों पर स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और स्पेशल सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन में क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटों पर कब्जा किया है.

तो वहीं स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंसेज में काउंसलर के 3 में से 2, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में 4 में से 2 पद, स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज में 3 में से 2 पदों पर जीत दर्ज की है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2