KBP Times

CAT 2025: 30 नवंबर को कैट, 170 शहराें में होगा एग्जाम, जनवरी 2026 में आएगा रिजल्ट

CAT 2025: काॅमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का आयोजन 30 नवंबर को होगा. IIMs देशभर के 170 शहरों में कैट आयोजित करेगा. कैट 2025 का स्कोर 31 दिसंबर 2026 तक वैलिड होगा.

CAT 2025: मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का आयोजन 30 नवंबर को होगा. भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs) ने इसको लेकर अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं. IIMs ने इस बार देशभर के कुल 170 शहरों में कैट का आयोजन करेगा. तो वहीं कैट 2025 का रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी होगा.

आइए जानते हैं कि कैट 2025 का स्कोर कब तक वैलिड होगा? इसके आधार पर कब तक एडमिशन लिया जा सकता है. साथ ही जानेंगे कि कैट 2025 के स्कोर के आधार पर कहां एडमिशन ले सकते हैं.

कैट 2025 स्कोर से यहां मिलेगा एडमिशन

कैट 2025 स्कोर के आधार पर IIMs के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सो, पीएचडी प्रोग्राम्स में दाखिला मिलता है. हालांकि प्रत्येक IIMsस्वतंत्र रूप से अपनी पात्रता मानदंड, शैक्षणिक कट-ऑफ और संबंधित भारांक के आधार पर दाखिला प्रक्रिया आयोजित करता है.

CAT 2025 का स्कोर कब तक वैलिड, कहां होगा मान्य

कैट 2025 का स्कोर दिसबंर 2026 तक वैलिड होगा. यानी 30 नवंबर को कैट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने स्कोर के आधार पर 31 दिसंंबर 2026 तक दाखिला और नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कैट का स्कोर कई कंपनियां, संस्थानों में भी किया जाता है. ऐसे संस्थानों की सूची परीक्षा के बाद कैट वेबसाइट पर उपलब्ध होती है.

कैट 2025 के एडमिड कार्ड कब जारी होंगे

कैट 2025 का आयाेजन 30 नवंबर को प्रस्तावित है. देश के कुल 170 शहरों में कैट आयोजित की जाएगी. अभी परीक्षा के एडमिड कार्ड को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ना ही परीक्षा शहरों की जानकारी सार्वजनिक की गई है. जानकारी के मुताबिक स्कोर कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे. तो वहीं वेबसाइट में शहरों के नाम जल्द ही जारी किए जाएंगे.

कोई भी जानकारी नहीं छिपाएं

CAT 2025 को लेकर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की जानकारी ना छिपाने या गलत जानकारी ना देने की सलाह दी है. नोटिफिकशन के अनुसार गलत जानकारी अगर मिलती है तो उन्हें कभी भी CAT में बैठने नहीं दिया जाएगा. वहीं नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है किCAT 2025 केंद्र किसी भी समय शहर/केंद्र बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है.

ये भी पढ़ें-Mukesh Sahani Education: बिहार चुनाव में डिप्टी सीएम का फेस बने मुकेश सहनी की कहां से हुई है पढ़ाई! उनके पास कौन सी डिग्री?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2