KBP Times

घूसखोर पंडत के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर मचा बवंडर, जानें क्या है वजह?

Yadav Ji Ki Love Story Controversy

Yadav Ji Ki Love Story Controversy: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एक फिल्म को सियासत तेज हो गई है. 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर यादव समाज आपत्ति जता रहा है. यादव समाज ने चेतावनी दी है कि किसी भी सिनेमाघर में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. फिल्म कहानी को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है. कहानी में लड़की यादव समाज की है और लड़का मुस्लिम बताया गया है. फिल्म पर कई राजनेताओं ने आपत्ति जताई है. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि पूरी तरह से भाजपा सरकार जातिगत भावनाओं को उठाने और भड़काने में लगी है. पहले हिंदू-मुस्लिम किया गया, अब हिंदू समाज के अंदर भी आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है. पहले ‘घूसखोर पंडित’ का नाम दिया गया, अब यादवों के नाम से फिल्म लाई जा रही है. जातिगत भावनाओं के जरिए पूरी सरकार देश को बर्बाद कर रही है.

“इससे गृह युद्ध हो सकता है”
वहीं भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर (Nandkishore Gurjar) ने फिल्म ‘यादवजी की लव स्टोरी’ पर कहा कि वो गलत बात है, वो तो हम भी विरोध कर रहे हैं. देखिए, ये जातियों के नाम पर केवल मेरी मूवी चल जाए, विवाद हो, लोग देखें उसको और ये देश के साथ कहीं न कहीं खिलवाड़ करने की बात है. इससे गृह युद्ध हो सकता है.

यह भी पढ़ें: “एक टर्निंग प्वाइंट आता है और वो…” AI इम्पैक्ट समिट में बोले PM नरेंद्र मोदी

“कानून का पालन करना चाहिए”
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि कानून का पालन करना चाहिए और जो लोग कानून का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

“पब्लिक में लाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए”
जम्मू-कश्मीर से कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट्ट (Nizamuddin Bhatt) ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर कहा कि एक जमाना था जब फिल्में स्‍क्रूटिनाइज़्‌ होती थीं, इनकी समीक्षा होती थी, फिर रिलीज होती थीं, उनको देखा जाता था कि ये संविधान, अखलाक और समाज के जो हमारे वैल्यूज रहे हैं, उसके खिलाफ तो नहीं है, देख ले, सरकार देख ले. उनको कोई ऐसी चीज पब्लिक में लाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए जिससे किसी एक व्यक्ति पर या किसी एक समाज के हिस्से पर या मुल्क के किसी एक रीजन पर बुरा प्रभाव पड़ता हो, जिससे मुल्क में माहौल खराब हो जाए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2